लेक सिटी वैलफेयर क्लब के तीज महोत्सव में जय श्री बनी तीज क्वीन, प्रगति एवं नियति रहीं उप विजेता

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 04, 2024 301 views
लेक सिटी वैलफेयर क्लब के तीज महोत्सव में जय श्री बनी तीज क्वीन, प्रगति एवं नियति रहीं उप विजेता जनहित
उत्तराखंड: लेक सिटी वैलफेयर क्लब द्वारा तीज महोत्सव का भव्य आयोजन होटल वैके इन, नैनीताल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढोंढीयाल, सचिव दीपा पांडे, संयोजक सीमा सेठ, सह संयोजक ज्योति वर्मा ने विशिष्ट अतिथि उर्मिला चौहान का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। महोत्सव की शुरुआत महिलाओं द्वारा कैट वॉक से की गई। "सजना है मुझे सजना के लिए" गाने पर महिलाओं द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात महिलाओं ने "रंगीलो सावन आयो" थीम पर आकर्षक एकल नृत्य में "आया सावन झूम के", "गुलाबी शरारा", "बेडु पाको" आदि पर एक से बढ़कर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न चरणों की प्रतियोगिताओं के उपरांत जय श्री को तीज क्वीन चुना गया, जबकि प्रगति जैन एवं नियति को रनर अप खिताब से सम्मानित किया गया। सर्वोत्कृष्ट केश सज्जा (बेस्ट हेयर स्टाइल) के लिए लीला राज, उत्कृष्ट वेशभूषा (बेस्ट ड्रैस) के लिए शिखा को एवं कैट वॉक के लिए प्राची आर्या ने पुरस्कार प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रस्तुतियों हेतु सर्वोत्कृष्ट दस प्रतिभागियों के रूप में गीता साह, कंचन जोशी, दिव्या साह, बबीता, प्रभा पुंडीर, मोनिका, नीमा, पल्लवी, अमिता साह, शिवानी ग्रेवाल को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि नैनीताल की लोकप्रिय विधायक सरिता आर्या ने सभी से सावन माह को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। तीज महोत्सव को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढोंढीयाल, सचिव दीपा पांडे, संयोजक सीमा सेठ, सह संयोजक ज्योति वर्मा सहित वरिष्ठ सदस्य हेमा भट्ट, गीता साह, जीवंती भट्ट, अमिता साह, कविता त्रिपाठी, मीनू बुधलाकोटी, रमा तिवारी, रमा भट्ट, मधुमिता, संगीता श्रीवास्तव, अमिता साह शेरवानी, आभा साह, निरु साह, कविता, दीपिका बिनवाल, खष्टी बिष्ट, लीला राज, रेखा जोशी, सरिता त्रिपाठी, पल्लवी, प्रगति, कंचन जोशी, प्राची आर्या, प्रभा पुंडीर आदि ने योगदान दिया। कार्यक्रम स्थल उपलब्ध कराने में होटल वैके इन के टोनी धवन और ऋतु धवन का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा। कार्यक्रम एवं खेलों का संचालन मीनाक्षी कीर्ति, दीपा पांडे, ज्योति वर्मा, सीमा सेठ एवं ज्योति ढोंढीयाल द्वारा किया गया।
लेक सिटी वैलफेयर क्लब के तीज महोत्सव में जय श्री बनी तीज क्वीन, प्रगति एवं नियति रहीं उप विजेता body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 72

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 219

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 63

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 79

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 39

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 126

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 137

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
Scroll to load more stories