नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट-इंडिया (उत्तराखंड) की बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
January 11, 2025 799 views
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट-इंडिया (उत्तराखंड) की बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग सामान्य
उत्तराखंड: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट-इंडिया (उत्तराखंड) की बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग हल्द्वानी, नैनीताल नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट-इंडिया (उत्तराखंड) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार के साथ ही राज्य के पत्रकारों के हितों से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। जल्द ही सभी जिला इकाइयों के माध्यम से जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का अनुरोध किया जाएगा। संगठन ने 15 मई 2022 को प्रदेश सम्मेलन में किए गए वादे को पूरा करने की मांग की है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे ने की, जबकि संचालन महामंत्री डॉ. नवीन जोशी ने किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, मुख्य संरक्षक संजय तलवार, और राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी भी उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ के दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बैठक की शुरुआत की गई। इस दौरान उत्तराखंड के बलिदानी पत्रकार श्रीदेव सुमन और उमेश डोभाल के योगदान को भी याद किया गया और राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू करने की मांग दोहराई गई। बैठक में तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता, राज्य अतिथि गृहों में अन्य राज्यों की तरह स्थानीय स्तर पर कक्ष आवंटन, लघु एवं मध्यम श्रेणी के समाचार पत्रों की समस्याओं का समाधान, और समाचार वेबसाइटों की विज्ञापन मान्यता में ठेका प्रथा को समाप्त करने के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इन समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। अफजल हुसैन ‘फौजी’ को नैनीताल जनपद की कमान बैठक में संगठनात्मक बदलाव करते हुए दिनेश जोशी को कुमाऊं मंडल और धर्मेंद्र चौधरी को गढ़वाल मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा, अफजल हुसैन ‘फौजी’ को नैनीताल जनपद का जिलाध्यक्ष बनाया गया। संगठन ने उनके नेतृत्व में जिले में पत्रकारों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई है। बैठक में संगठन के संविधान में मुख्य संरक्षक और विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा, सचिव प्रमोद बमेटा, कार्यकारिणी सदस्य सरोज आनंद जोशी, राव रियासत पुंडीर, हरिद्वार के जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी, महासचिव डॉ. शिवा अग्रवाल, राजेंद्र अधिकारी, गिरीश गोस्वामी, राजू पांडे सहित समस्त प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हरिद्वार में आयोजित करने पर भी विचार किया गया।
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट-इंडिया (उत्तराखंड) की बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 211

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 63

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 76

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 39

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 121

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 137

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
Scroll to load more stories