नैनी झील में मिला हल्द्वानी निवासी का शव, मौत के कारण अज्ञात
September 27, 2024
•
485 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में शुक्रवार को जीवनदायिनी नैनी झील में एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बाहर निकालने के बाद काफी खोजबीन की और मृतक की पहचान हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा निवासी सौरभ भट्ट के रूप में की। पुलिस को मौके पर मृतक का बैग भी मिला, जिसमें मोबाइल, बैंक पासबुक, पर्स, और जूते थे। मोबाइल में 75 मिस कॉल आने पर पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच परिजनों से पूछताछ के आधार पर कर रही है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!