सोने की घड़ी के नाम पर धोखा करने वाले चार शातिर नैनीताल में गिरफ़्तार

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 27, 2022 604 views
सोने की घड़ी के नाम पर धोखा करने वाले चार शातिर नैनीताल में गिरफ़्तार सामान्य
उत्तराखंड: देहरादून। थाना कोतवाली पुलिस ने सोने की घड़ी बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है. साथ ही मामले में अंतरराज्यीय गैंग के चार सदस्यों को भी नैनीताल से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों से नकदी सहित सोने के आभूषण बरामद किए है। एसपी सिटी ने बताया 25 अगस्त को रविन्द्र प्रसाद निवासी लुनिया मोहल्ला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 अगस्त को चाट वाली गली घंटाघर के पास जब वह अपने निजी कार्य से गया था, तब अज्ञात व्यक्तियों ने उसे अपनी बातों में फंसाकर सोने की घड़ी बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए उसकी असली सोने की चेन लेकर बदले उसे सोने की नकली घड़ी देकर ठगी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया. 30 मई को भी इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़ित इंद्रपाल निवासी मोहब्बेवाला देहरादून को अज्ञात व्यक्तियों ने नकली सोने की घड़ी देकर 90000 रुपए की धोखाधड़ी की।संदिग्ध व्यक्ति और कार को पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज से ट्रेस किया गया तो घटना के बाद सभी संदिग्धों का देहरादून की सीमा से बाहर चले गए. जिन्हें पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस करते हुए हरिद्वार, नजीबाबाद, काशीपुर के सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए पीछा किया गया. जानकारी हुई की सभी संदिग्ध जनपद नैनीताल के तल्लीताल स्थित होटल शशि में रुके हुए हैं. पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नैनीताल तल्लीताल पहुंचकर होटल के बाहर से चारों आरोपी दिल्ली निवासी कश्मीरी लाल, सुनील अग्रवाल, नरेंद्र कुमार और अजय को पीली धातु की चेन, अंगूठी, घड़ी व नकदी के साथ गिरफ्तार किया एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया सभी आरोपी अलग राज्यों में जाकर ठगी करते थे. जिसमें वह भीड़भाड़ वाले स्थानों में बुजुर्ग व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अपनी बातों में फंसा कर लालच देकर नकली सोने की घड़ी को असली बताकर बेचने का काम करते थे. साथ ही वे पैसे और ज्वेलरी ठगने का काम भी करते थे. घटना के दौरान गैंग लीडर कश्मीरी लाल नकली सोने की घड़ी को असली बताकर बेचने की बात करता. सुनील अग्रवाल अपने आप को सुनार बताता है. अन्य नरेंद्र कुमार, अजय ग्राहक बनकर नकली घड़ी खरीदने की बात करते हैं. जिससे पीड़ित व्यक्ति उनके जाल में फंस कर लालच में आकर नकली सोने की घड़ी को खरीद लेता है।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 188

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 62

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 72

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 38

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 120

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 135

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 145

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories