केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने किया जन औषधि दिवस का शुभारम्भ,५० से ९०% तक सस्ती है दवाई

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
March 07, 2023 443 views
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने किया जन औषधि दिवस का शुभारम्भ,५० से ९०% तक सस्ती है दवाई सामान्य
उत्तराखंड: केंद्रीय रक्षा एवं राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में सुशीला तिवारी हॉस्पिटल मैं दीप प्रज्वलित कर जन औषधि दिवस का शुभारंभ किया इस दौरान उन्होंने जनऔषधि केंद्र का निरीक्षण किया और वहां काम कर रहे फार्मसिस्टों से दवाओं के संबंध में जानकारी भी ली, जन औषधि केंद्र की जानकारी को लेकर अजय भट्ट संतुष्ट नजर आए, जन औषधि केंद्र खुलने से देश में रह रहे हर तबके को राहत मिली है, क्योंकि जो मरीज बाहर मेडिकल स्टोर से महंगी दवाएं नहीं खरीद सकते वह जन औषधि केंद्रों से सस्ते रेट पर दवाएं खरीद सकते हैं। श्री भट्ट ने वहां मौजूद जन औषधि केंद्र से लाभ ले रहे लोगों से जनसंवाद भी किया उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बनाने का उद्देश्य जेनेरिक दवाइयां लाभार्थियों को कम से कम कीमतों में उपलब्ध कराना है। श्री भट्ट ने कहा कि जन औषधि केंद्रों की शुरुआत देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ड्रीम योजना के तहत करी गई। जिससे देश के हर गरीब को समुचित इलाज के साथ-साथ सस्ती दवाइयां भी आसानी से मिल सके और हर किसी व्यक्ति को भी लाभ मिल सके। इस समय इन केंद्रों में 1759 दवाइयां 280 सर्जिकल उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध है, जोकि बाजार की कीमत से बहुत ही न्यूनतम दाम में मिल जाती हैं। जन औषधि केंद्रों में 50% से 90% की छूट में दवाइयां उपलब्ध है, जो दवाइयां जन औषधि केंद्रों में 10 रू0 में उपलब्ध हो रही है वही दवाइयां बाजार रेट में 100 रू0 में मिल रही है। जिसका लाभ देश के हर हर व्यक्ति को आसानी से मिल रही है। श्री भट्ट ने कहा कि अभी तक भारत में 9177 केंद्र खोले जा चुके हैं और साथ ही इस वर्ष 31 दिसंबर 2023 तक भारत में 10000 जन औषधि केंद्र खोले जाने हैं जिसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री जी को जाता है। श्री भट्ट ने सीएमओ भागीरथी जोशी के उत्कृष्ट कार्य पर अपनी खुशी जताई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सीएमओ डॉ0 भागीरथी जोशी, प्राचार्य सुशीला तिवारी अरुण जोशी, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, शंकर बोरा, कल्पना बोरा, रेनू अधिकारी, शांति भट्ट आदि लोग मौजूद रहे। ,
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 61

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 212

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 63

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 76

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 39

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 124

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 137

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
Scroll to load more stories