आयुक्त दीपक रावत ने सिटी मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 18, 2023 618 views
आयुक्त दीपक रावत ने सिटी मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी - 18 दिसम्बर सोमवार को आयुक्त दीपक रावत ने सिटी मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया उपजिलाधिकारी कार्यालय की पार्किंग में जमा पर्ची में अनियमितता पाये जाने पर पार्किंग स्वामी को नोटिस देने के निर्देश दिये। उपजिलाधिकारी कार्यालय में साफ-सफाई नही होने पर सिटी मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी को नियमित साफ सफाई के साथ ही डस्टबिन भी रखने के निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा कि साफ-सफाई की नियमित मानिटरिंग भी अधिकारियों द्वारा की जाए। उपजिलाधिकारी कार्यालय में 143 प्रकरणों में दिनांक रहित आवेदन एवं लम्बित आवेदनों के प्रकरणों की जानकारी नही देने पर तहसीलदार एवं आर.ए. संजय तिवारी का स्पष्टीकरण के लिए भी तलब किया। दोनों कार्यालय में रात्रि गार्ड की संख्या में कम होने पर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये शीघ्र गार्डो की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा इन कार्यालयों में आमजनमास के कार्य किये जाते है काफी संवेदनशील अभिलेख कार्यालय में रहते है। आयुक्त ने शीघ्र इस कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये। आयुक्त श्री रावत ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता से सम्बन्धित कार्यो के लिए उपजिलाधिकारी एवं तहसील कार्यालयों में लम्बित रजिस्टर होना अनिवार्य है कि कितने लोगों के प्रकरण पर कार्यवाही नही हुई तो कारण क्या था। उन्होंने कहा भविष्य में कार्यालय में लम्बित प्रकरणों के लिए रजिस्टर ना मिलने पर सम्बन्धितों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उपजिलाधिकारी कार्यालय की बायोमेट्रिक मशीन खराब होने पर उन्होंने उपजिलाधिकारी को शीघ्र बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिये साथ ही सिटी मजिस्टेªट, उपजिलाधिकारी एवं प्राधिकरण की उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि तीन कर्मचारियों द्वारा पंजिका में हस्तारक्षर नही किये गये थे तथा कर्मचारी कार्यालय में उक्त अवधि में उपस्थित नही थे। जिस पर आयुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट को कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये। उपजिलाधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने धारा 33/39 भू आधिपत्य की पत्रावली, 143 के प्रकरण तथा धारा 41 के रजिस्टर चैक किये गये। 143 के आवेदन के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि किसी भी आवेदन में दिनांक नही थी तथा सभी आवेदन पत्रावलियां दिनांक रहित पायी गयी। 143 पत्रावलियों में लम्बित प्रकरणों की जानकारी के साथ ही तहसीलदार द्वारा कई मामलांे मे रिपोर्ट प्रस्तुत नही की गई थी, जिस पर आर.ए संजय तिवारी कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाये। मौके पर आयुक्त ने तहसीलदार के साथ ही उपजिलाधिकारी कार्यालय के आर.ए संजय तिवारी का भी स्पष्टीकरण तलब किया और उपजिलाधिकारी को नियमित मानिटरिंग करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आम जनता के कार्यों में कोताही होने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उपजिलाधिकारी कार्यालय मे आयुक्त के निरीक्षण के दौरान फरियादी मुन्नी देवी निवासी तिकोनियां ने आयुक्त को बताया कि बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के साथ ही वह काफी दिनों से बीमारी से पीडित है जिसे एमआरआई कराने के लिए धनराशि भी नही है। मौके पर आयुक्त ने मुन्नी देवी के बेटे का जन्म प्रमाण बनाने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिये तथा मुन्नी देवी के एमआईआई हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी सुशीला तिवारी को दूरभाष पर शीघ्र एमआरआई कराने के निर्देश दिये। जिस पर मुन्नी देवी ने आयुक्त का धन्यवाद किया। निरीक्षण के उपरान्त आयुक्त कैम्प कार्यालय के निकट सिंथिया सीनियर सेकेन्ड्ररी स्कूल की बस से बच्चे उतर रहे थे। आयुक्त ने बस के अन्दर देखा की बस की सभी व्यवस्थायें सही पाई गई । वाहन में फर्स्ट एड बाक्स, फायर उपकरण एवं इमरजेंसी डोर की व्यवस्था सही पाई गई। आयुक्त ने बच्चों से इस सम्बन्ध में पूछा सभी बच्चों द्वारा सभी सुरक्षा के उपाय हेतु संतोषजनक जवाब दिया तथा वाहन चालक द्वारा आपातकाल के समय बच्चों को कैसे बाहर निकालना है इसका भी डैमो मौके पर दिया गया आयुक्त ने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 188

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 62

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 72

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 38

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 120

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 135

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 145

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories