चार्टन लॉज क्षेत्र सहित नगर के क्षेत्रों का एसडीएम का निरीक्षण, बरसात पूर्व तैयारी के निर्देश

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 18, 2025 627 views
चार्टन लॉज क्षेत्र सहित नगर के  क्षेत्रों का एसडीएम का निरीक्षण, बरसात पूर्व तैयारी के निर्देश जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल: जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर रविवार को उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक ने विभागीय अधिकारियों के साथ नैनीताल नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण आगामी बरसात के दृष्टिगत नगर की सुरक्षा, सफाई और नालों की स्थिति का जायजा लेने के लिए किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नगर के लगभग तीन से चार नालों में सफाई की स्थिति को असंतोषजनक पाया। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि बरसात से पहले सभी नालों की समुचित और समयबद्ध सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। एसडीएम ने चार्टन लॉज क्षेत्र में निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार को लेकर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसे बरसात से पहले हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि इस संवेदनशील क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जॉय विला कंपाउंड के पास स्थित एक चट्टान का भी उल्लेख किया, जहां से बारिश के समय पत्थर गिरने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने सिंचाई विभाग को क्षेत्र का सर्वेक्षण कर स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को निर्देश दिए गए कि वे नगर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाएं। एसडीएम खालिक ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और बरसात से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों को समय पर पूर्ण करें, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति से प्रभावी रूप से निपटा जा सके।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 211

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 63

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 76

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 39

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 121

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 137

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
Scroll to load more stories