नैनीताल संसदीय सीट पर २७ साल तक रहा भारत रत्न गोविन्द बल्लभ परिवार का दबदबा

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
March 29, 2024 641 views
नैनीताल संसदीय सीट पर २७ साल तक रहा भारत रत्न गोविन्द बल्लभ परिवार का दबदबा मौसम
उत्तराखंड: नैनीताल संसदीय सीट में 6 बार हुए लोकसभा चुनाव में पं.गोविंद बल्लभ पंत परिवार का रहा दबदबा,27 वषों तक केसी पंत व ईला पंत रहे ।सांसद का चुनाव लड़ने वाले अभी भी पंत परिवार से अभी भी आशीर्वाद लेने पहुंचते है । नैनीताल संसदीय सीट कुमाऊँ कीसबसे हॉट सीट मानी जाती है। नैनीताल लोकसभा सीट हमेशा से ऐतिहासिक सेट रही है इस सीट पर भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत परिवार का पिछले 27 सालों तक दबदबा रहा है.नैनीताल संसदीय सीट गोविंद बल्लभ पंत परिवार की कर्मभूमि रही है और यहां उनके पुत्र और बहू सांसद बनकर केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं. नैनीताल संसदीय सीट पर आजादी के बाद से देखा गया है कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत परिवार का दबदबा रहा है. जहां उनके दामाद, बेटे और बहू भी सांसद रह चुके हैं. देश के पहले चुनाव में 1951-52 में गोविन्द बल्लभ पंत के जवाईं सीडी पान्डे और 1957 के दूसरे चुनाव में भी कांग्रेस के ही सीडी पान्डे सांसद बनने में सफल रहे. यह नहीं नैनीताल संसदीय सीट पर गोविंद बल्लभ पंत के पुत्र के 1962 से लेकर 1971 तक लगातार 15 वर्षों तक इस सीट से सांसद रहे केसी पंत 26 वर्षों तक केंद्रीय मंत्रिमंडल में रक्षा, गृह, वित्त,शिक्षा, योजना, परमाणु ऊर्जा,बिजली,इस्पात इत्यादि मंत्री के रूप में बखूबी अपने दायित्व को निभाया है। 1962 के चुनाव में केसी पंत ने 64643 वोटो के अंतर से, जबकि 1967 के चुनाव में 33859 वोटो के अंतर से जबकि 1971 के हुए चुनाव में लगभग 100000 वोटो से जीत हासिल की थी। इल्ला पंत नैनीताल संसदीय सीट से एकमात्र महिला सांसद रह चुकी है.आजादी के बाद कई वर्षों तक कुमाऊं की राजनीति में पंत परिवार का दबदबा रहा कई रिकार्ड भी अभी तक उन्हीं के नाम कायम हैं. वर्ष 1998 में हुए चुनाव में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा ने पंत परिवार की बहू इला पंत को चुनाव मैदान में उतारा था जहां इला पंत भारी मतों से जीत हासिल की थी. आजादी के बाद और उत्तराखंड बनने से पहले नैनीताल लोकसभा सीट पहाड़, भाबर व तराई वाले तीन तरह की भूमि के मिश्रणों वाली लोकसभा सीट हुआ करती थी इसमें उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट भी शामिल थी. राज्य बनने के बाद 2005 से 2007 तक नए सिरे परिसीमन की प्रक्रिया चली तो नैनीताल लोकसभा सीट अलग बनी. भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को अपना प्रत्याशी बनाया है. राजनीतिक जानकर भी मानते हैं कि नैनीताल लोकसभा सीट पर हमेशा से गोविंद बल्लभ पंत परिवार का दबदबा रहा है यही कारण है कि जो भी बड़े दल के प्रत्याशी सीट पर चुनाव लड़ता है तो पंत परिवार को अपने साथ लेकर चलता है.
नैनीताल संसदीय सीट पर २७ साल तक रहा भारत रत्न गोविन्द बल्लभ परिवार का दबदबा body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 62

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 214

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 63

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 76

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 39

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 126

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 137

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
Scroll to load more stories