नैनीताल में प्रदूषण नियमों का उल्लंघन: डायनेस्टी रिजॉर्ट पर बड़ी कार्रवाई, रिसॉर्ट सील

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 12, 2026 405 views
जनहित
नैनीताल: उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UKPCB) ने नैनीताल जिले के खुर्पाताल स्थित डायनेस्टी रिजॉर्ट (शीला कंस्ट्रक्शन लिमिटेड की इकाई) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से संचालन बंद करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही पर्यावरण क्षतिपूर्ति के रूप में ₹2,14,000 जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। क्या है मामला बोर्ड द्वारा किए गए निरीक्षण में रिजॉर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण 07 अक्टूबर से 04 दिसंबर 2024 तथा बाद में 08 मई 2025 को किया गया, जिसमें निम्न प्रमुख खामियां सामने आईं— * रिजॉर्ट में स्थापित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) मानकों के अनुरूप कार्य नहीं कर रहा था। * अपशिष्ट जल के नमूनों की जांच में मानक पूरे नहीं पाए गए। * ठोस कचरे के निस्तारण के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं मिली। * गंदा पानी परिसर के बाहर छोड़ा जा रहा था। * भूमिगत टैंक में गंदा पानी जमा पाया गया, जिसे
नैनीताल में प्रदूषण नियमों का उल्लंघन: डायनेस्टी रिजॉर्ट पर बड़ी कार्रवाई, रिसॉर्ट सील body image 1
नैनीताल में प्रदूषण नियमों का उल्लंघन: डायनेस्टी रिजॉर्ट पर बड़ी कार्रवाई, रिसॉर्ट सील body image 2
अस्थायी रूप से ढका गया था। * पूर्व में जारी कारण बताओ नोटिस का भी संतोषजनक पालन नहीं किया गया। कानूनी कार्रवाई इन अनियमितताओं को देखते हुए बोर्ड ने जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम 1974 और वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम 1981 के तहत कार्रवाई करते हुए— 1. यूनिट का संचालन तत्काल बंद करने का आदेश दिया। 2. प्रथम चरण में ₹2.14 लाख पर्यावरण क्षतिपूर्ति जमा करने को कहा। इसके साथ ही उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) को भी निर्देश दिए गए हैं कि रिजॉर्ट की बिजली आपूर्ति तत्काल प्रभाव से काटी जाए। इस कार्रवाई की जानकारी जिलाधिकारी नैनीताल सहित संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की इस सख्त कार्रवाई से साफ संकेत है कि पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर अब कड़ा रुख अपनाया जाएगा।
नैनीताल में प्रदूषण नियमों का उल्लंघन: डायनेस्टी रिजॉर्ट पर बड़ी कार्रवाई, रिसॉर्ट सील supporting media
नैनीताल में प्रदूषण नियमों का उल्लंघन: डायनेस्टी रिजॉर्ट पर बड़ी कार्रवाई, रिसॉर्ट सील body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 98

मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

नैनीताल: मोहर्रम पर नैनीताल में निकला मातमी जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद नैनीताल। मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार …
एनयूजेआई  की बैठक में अनुशासनहीनता पर सख्त रुख, जांच समिति गठित विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 38

एनयूजेआई की बैठक में अनुशासनहीनता पर सख्त रुख, जांच समिति गठित

नैनीताल: सरोवर नगरी के बोट हाउस क्लब में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार की मौजूदगी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) …
एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 7

एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित

नैनीताल: सरोवर नगरी के बोट हाउस क्लब में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार की मौजूदगी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) …
नैनीताल झील से स्थानीय युवक का शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 213

नैनीताल झील से स्थानीय युवक का शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर

नैनीताल: नैनीताल। नैनीताल झील से एक स्थानीय युवक का शव बरामद होने के बाद शहर में शोक और सनसनी का माहौल …
कोचिंग संस्थानों में हो रहे हादसों की जिम्मेदारी तय हो: खष्टी बिष्ट राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 28

कोचिंग संस्थानों में हो रहे हादसों की जिम्मेदारी तय हो: खष्टी बिष्ट

नैनीताल: नैनीताल। लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट …
वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 52

वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान

नैनीताल: 🚦 वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान 🚦 नैनीताल जनपद में शनिवार और रविवार को …
बिना डीएल पर्यटक को किराये पर स्कूटी देना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने वाहन किया सीज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 97

बिना डीएल पर्यटक को किराये पर स्कूटी देना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने वाहन किया सीज

नैनीताल: बिना डीएल पर्यटक को किराये पर स्कूटी देना पड़ा भारी, यातायात पुलिस ने वाहन किया सीज नैनीताल। बिना वैध ड्राइविंग …
कैलाखान में टैक्सी चालक से मारपीट करने वाले तीन युवकों पर पुलिस की कार्रवाई शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 26, 2026 107

कैलाखान में टैक्सी चालक से मारपीट करने वाले तीन युवकों पर पुलिस की कार्रवाई

नैनीताल: कैलाखान में टैक्सी चालक से मारपीट करने वाले तीन युवकों पर पुलिस की कार्रवाई नैनीताल। भवाली रोड स्थित कैलाखान क्षेत्र …
एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 25, 2026 11

एनयूजेआई नैनीताल इकाई की बैठक में दिनेश जोशी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित

नैनीताल: सरोवर नगरी के बोट हाउस क्लब में प्रदेश संरक्षक संजय तलवार की मौजूदगी में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) …
हॉकी के बाद अब फुटबॉल का महासंग्राम, 103वीं ऐतिहासिक लैन्डो लीग 5 जुलाई से खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 25, 2026 130

हॉकी के बाद अब फुटबॉल का महासंग्राम, 103वीं ऐतिहासिक लैन्डो लीग 5 जुलाई से

नैनीताल: हॉकी के बाद अब फुटबॉल का महासंग्राम, 103वीं ऐतिहासिक लैन्डो लीग 5 जुलाई से 50 से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा, …
Scroll to load more stories