नैनीताल में अवैध प्राइवेट टैक्सियों पर सख्ती, 15 दिन में विशेष अभियान के निर्देश
May 13, 2026
•
272 views
शहर
नैनीताल: नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र में अनधिकृत रूप से संचालित हो रही प्राइवेट टैक्सियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
आयुक्त ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि नगर क्षेत्र में निजी वाहनों का उपयोग टैक्सी संचालन के रूप में किया जा रहा है, जो पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे वाहनों से यदि कोई दुर्घटना होती है तो यात्रियों को बीमा और मुआवजा का लाभ नहीं मिलेगा।
दीपक रावत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है कि हर 15 दिन में विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की जांच की जाए। साथ ही टैक्सी के रूप में चल रहे प्राइवेट वाहनों का चालान करते हुए वाहन स्वामियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!