विंटर कार्निवाल व नव वर्ष 2026 को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह तैयार — SSP

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 20, 2025 284 views
विंटर कार्निवाल व नव वर्ष 2026 को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह तैयार — SSP पर्यटन
नैनीताल: आगामी विंटर कार्निवाल, नैनीताल महोत्सव, क्रिसमस, 31 दिसम्बर एवं नव वर्ष 2026 के दौरान जनपद में संभावित भारी पर्यटक दबाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने आज 19 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन नैनीताल में विभिन्न विभागों व स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में यातायात, पार्किंग, कानून-व्यवस्था, आपात सेवाओं और पर्यटकों की सुविधा-सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। SSP ने कहा कि पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम और सुखद यात्रा अनुभव देने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह तैयार है। बैठक में ADM विवेक राय, SP यातायात डॉ. जगदीश चन्द्रा, SP हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, SP संचार रेवाधर मठपाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, CMO, DTO, RTO, DFO सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विंटर कार्निवाल कार्यक्रम: • 22 दिसंबर: नैनीताल से कैंची धाम ट्रैकिंग • 23–25 दिसंबर: मंचीय कार्यक्रम • 26 दिसंबर: फूड फेस्टिवल गोष्ठी के प्रमुख निर्णय/निर्देश: • नारायण नगर को मुख्य पार्किंग; भरने पर शटल सेवा। • पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त मैनपावर, प्रकाश व मूलभूत सुविधाएं। • रोडवेज/टैक्सी/KMOU
विंटर कार्निवाल व नव वर्ष 2026 को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह तैयार — SSP body image 1
विंटर कार्निवाल व नव वर्ष 2026 को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह तैयार — SSP body image 2
से शटल संचालन। • टैक्सियों व होटलों पर मोबाइल नंबर प्रदर्शित। • PWD को सड़क किनारे लॉपिंग व सफाई के निर्देश; रिफ्लेक्टर व क्रैश बैरियर। • दुर्घटना संभावित स्थलों का चिह्नीकरण; डायवर्जन पर बड़े फ्लैक्सी बोर्ड। • भवाली–कैंची धाम सड़क कार्य शीघ्र पूर्ण; अतिरिक्त सामग्री हटाने के निर्देश। • आवश्यक सेवाओं को छोड़ भारी मालवाहन दिन में प्रतिबंधित; रात 11 से सुबह 6 बजे अनुमति। • स्थानीय पहचान पत्र पर ही स्थानीय प्रवेश। • 22 दिसंबर से 7 जनवरी तक टोल पर दोनों ओर समान यातायात। • बर्फबारी की स्थिति में सभी विभाग अलर्ट; बिजली, पानी, खाद्यान्न व वाहन आपूर्ति सुनिश्चित। • अग्निशमन को हाइड्रेंट प्वाइंट चार्ज; होटल/रिजॉर्ट/कैफे/बार में अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड। • संदिग्ध सूचना 112 या 9411112979 पर देने की अपील। • स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त एम्बुलेंस व मेडिकल सुविधाएं तैयार रखने के निर्देश। बैठक में CO स्तर से लेकर नगर पालिका, रोडवेज, विद्युत, वन विभाग सहित सभी संबंधित इकाइयों के अधिकारी उपस्थित रहे। नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों से सहयोग की अपील करते हुए सुरक्षित उत्सव मनाने का संदेश दिया।
विंटर कार्निवाल व नव वर्ष 2026 को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह तैयार — SSP body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

केवीएम स्कूल में आग से मचा हड़कंप, दो बसें और जनरेटर आग की चपेट में

नैनीताल: हीरा नगर स्थित केवीएम स्कूल परिसर में मंगलवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर एवं …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 211

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 63

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 76

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 39

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 121

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 138

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 137

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
Scroll to load more stories