मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम
May 09, 2026
•
70 views
मनोरंजन
नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित मदर्स डे कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
क्लब की बैठक अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए सचिव प्रगति जैन ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए ज्योति ढोंडियाल को संयोजक तथा कंचन जोशी एवं अनुराधा भट्ट को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 10 मई को दोपहर 12 बजे से नैनीताल क्लब में आयोजित होगा। कार्यक्रम में 20 संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “मां तुझे प्रणाम” रखी गई है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों में उपाध्यक्ष दीपा पांडे, हेमा भट्ट, रानी शाह, आभा शाह, रमा लोहनी, रमा भट्ट, गीता शाह, मंजू बिष्ट, विनीता पांडे, मीनाक्षी कीर्ति, डॉ. पल्लवी, जीवंती भट्ट, नीरू शाह, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, तनु सिंह, सीमा सेठ, सविता कुमारी, दया कुंवर, अमिताशाह, अमिता शेरवानी, मानसी गर्ग, जूही अग्रवाल, विमलेश गोस्वामी, रमा तिवारी, सोनू शाह, तुसी शाह, ज्योति वर्मा, जया वर्मा, लीला राज, सरस्वती चिराला, मधुमिता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को लेकर क्लब पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!