नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया की कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न ,कई प्रस्ताव पारित

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
September 22, 2022 438 views
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया  की कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न ,कई प्रस्ताव पारित जनहित
उत्तराखंड: पत्रकारों के देश के सबसे बड़े संगठन, ट्रेड यूनियन में भी पंजीकृत, जनवरी 1972 में स्थापित नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया की उत्तराखंड प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को नैनीताल क्लब में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई एवं इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से मांगपत्र सोंपने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी की दो वर्ष के कार्यकाल के उपरांत उच्च आदर्श स्थापित करते हुए पद त्याग की इच्छा जताने पर नए चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इस पर चुनाव हेतु प्रदेश संरक्षक ब्रह्म दत्त शर्मा को चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को सह चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री जोशी के कार्यकाल में संगठन का नवीन पंजीकरण कराने एवं प्रांतीय कार्यकारिणी में दिए गए योगदान की सभी ने सराहना की। श्री जोशी ने पिछले दो वर्षों के कार्यों एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया। बैठक में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा संगठन के 15 मई को आयोजित प्रदेश सम्मेलन में की गई पत्रकार सुरक्षा कानून लाने की घोषणा को पूरा करने, राज्य में पत्रकारों की मान्यता समिति एवं विज्ञापन समितियों का गठन किए जाने, जिलों में पत्रकार स्थायी समिति की बैठकें नियमानुसार हर तीन माह में किए जाने, राज्य अतिथि गृहों में उपलब्धता के आधार पर स्थानीय स्तर से ही पत्रकारों हेतु कक्ष आवंटित किए जाने, राज्य में पत्रकारों की मान्यता में 12 हजार रुपए से कम वेतन एवं संपादक, मुद्रक व प्रकाशक होने पर मान्यता न दिए जाने के प्राविधानों पर आपत्ति जताने तथा राज्य में समाचार पोर्टलों की बाढ़ को नियंत्रित किए जाने एवं इसमें फर्जीवाड़े व मनमानी को रोकने सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिए जाने के निर्णय भी लिए गए। प्रदेश संरक्षक ब्रह्म दत्त शर्मा ने संगठन के प्रयासों से राज्य में बुजुर्ग पत्रकारों की पेंशन की धनराशि 5 से बढ़ाकर 8 हजार किए जाने एवं राज्य अतिथि गृहों में पूर्व की तरह पत्रकारों के रहने का व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने के शासनादेश शीघ्र जारी किए जाने का सीएम से आश्वासन मिलने पर हर्ष जताया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम चंद्र कन्नौजिया ने संगठन की राष्ट्रीय इकाई के प्रयासों से देश भर के पत्रकारों को इसी सितंबर माह से पुनः रेलवे में पास की व्यवस्था लागू किए जाने का आश्वासन मिलने की जानकारी दी। इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों का यूनियन की महिला सदस्यों कंचन वर्मा, गुजन मेहरा व सीमा नाथ ने पारंपरिक परिधानों में तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सरिता आर्य ने भी उपस्थित होकर पत्रकार हितों के विषयों को संबंधितों के माध्यम से हल कराने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रदेश महामंत्री सुशील त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय तलवार, उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, कोषाध्यक्ष विकास झा, सचिव मनोज लोहनी व एम हसनैन, प्रवक्ता डॉ. जफर सैफी, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री भगवान सिंह गंगोला, नैनीताल जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन जोशी, महामंत्री नवीन पालीवाल, ऊधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव, अल्मोड़ा सतीश जोशी, हरिद्वार राहुल वर्मा, पिथौरागढ़ सुशील खत्री, नैनीताल जिलाध्यक्ष अफजल हुसैन ‘फौजी’, संगठन मंत्री राजू पांडे, गोपाल नाथ गोस्वामी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। नैनीताल नगर के रवि पांडे, रितेश सागर दामोदर लोहनी, संगीत बोरा, खुशबू तिवारी शर्मा, विनोद कुमार,गणेश कांडपाल, तेज सिंह नेगी, अजमल हुसैन सिद्दीकी, किशोर जोशी ,पंकज कुमार ,प्रदीप कुमार ,दिव्यंत शाह, गंगा सिंह बिष्ट ,दीपक कुमार, गुड्डू ठठोला, हिमांशु जोशी,कंचन वर्मा, गुंजन मेहरा सीमा नाथ ,आकांक्षी माणिमी, सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद थे।
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया  की कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न ,कई प्रस्ताव पारित body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories