ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिलाओं की मौत, रिश्ते में थी नंद -भाभी
February 05, 2024
•
1,059 views
जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी। शादी समारोह में शामिल होने जा रही ननद भाभी की स्कूटी को बीती रात के समय एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। यह दुखद खबर हल्द्वानी से सामने आई है।।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को करीब 7 बजे ननद भाभी उम्र ३० वर्ष अपनी स्कूटी से एक शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी तभी हल्द्वानी उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के समीप पीछे से आ रहें एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। वहां मौजूद लोगों द्वारा दोनो को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए है। वही ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।
एसपी सिटी ने निर्देश दिए है कि फिलहाल ओपन यूनिवर्सिटी वाले मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही नही होगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!