सड़क किनारे मिला महिला का शव , शिनाख्त नहीं हुई
January 20, 2023
•
505 views
पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल जिला मुख्यालय के समीप सड़क किनारे एक महिला का शव क्षत विक्षिप्त अवस्था में मिला है। शव की शिनाख्त अभी तक नही हो पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल के समीप थाना तल्लीताल क्षेत्र के अंतर्गत दोगांव मटियाली डॉन बॉस्को स्कूल के नजदीक हो सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की लंबाई लगभग 5 फुट और उम्र लगभग 35 से 40 साल बताई जा रही है।
महिला का रंग सांवला, बाल घुंघराले काले है। महिला ने काला चूड़ीदार सूट और स्लेटी रंग का कार्डिगन पहना है। महिला के जेवर से महिला के शादीशुदा होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।
महिला के अज्ञात शव का पंचायत नामा भरकर शिनाख्त के लिए नैनीताल मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। यदि किसी भी व्यक्ति को इस महिला के बारे में कोई सूचना मिलती है तो थाना तल्लीताल नैनीताल को सूचित करे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!