रोटरी क्लब नैनीताल आज करेगा प्रधानाचार्यों का सम्मान,वोट हाउस क्लब में होगा आयोजन
September 08, 2022
•
399 views
मौसम
उत्तराखंड: .
रोटरी क्लब , नैनीताल द्वारा 9 सितम्बर को १२ बजे बोट हाउस क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है , इस सम्मान समारोह में ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती किरण जेरिमाया , सेंट मेरी कॉन्वेंट की प्रधानाचार्य सिस्टर मंजूषा सी जे और भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बिशन सिंह मेहता को प्रशसती पत्र प्रदान कर इन सभी की विशेष उपलब्धियों एवं सुचारु कार्यकाल के लिए सभी को विशेष सम्मान दिया जाएगा ,
इस उपलक्ष्य पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय को रोटरी इंटर्नैशनल की शाखा इंटरैक्ट क्लब का चार्टर भी प्रदान किया जाएगा और इंटरैक्ट सदस्यों को शपथ दिलायी जाएगी साथ ही नयी इंटरैक्ट कार्यकरणी स्थापना कर सदस्यों को अध्यक्ष बबिता जैन द्वारा पिन पहनायी जाएगी , शपथ समारोह का संचालन पी डी जी .सुभाष जैन और संयोजक श्री सुमित खन्ना करेंगे
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!