हल्द्वानी: दॄश्यकला संस्थान का उद्घाटन ,कला क्षेत्र में जुड़ी प्रतिभाओं को तरासा जाएगा

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 04, 2023 440 views
हल्द्वानी: दॄश्यकला संस्थान का उद्घाटन ,कला क्षेत्र में  जुड़ी प्रतिभाओं को तरासा जाएगा मौसम
उत्तराखंड: कला आराधना का एक स्वरूप है यह हमें ईश्वर और प्रकृति से जोड़ती है यह बात सुप्रसिद्ध चित्रकार एवं बिरला स्कूल की चित्रकला विभाग की प्रमुख श्रीमती निशी मिश्रा ने छङैल नयावाद में  दॄश्यकला संस्थान के उद्घाटन समारोह के अवसर पर कही। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से दॄश्यकला में परास्नातक कर चुके प्रतिभावान युवा चित्रकार आशीष वर्मा तथा सुरभि  भट्ट के प्रयासों से दृश्य कला के क्षेत्र में  हल्द्वानी की उभरती प्रतिभाओं को प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यहाँ गैस गोदाम रोड पर दॄश्यकला संस्थान की स्थापना की गई है, जिसमें चित्रकला के क्षेत्र में कैरियर बनाने की इच्छा रखने वाले छात्र-छात्राओं एवं कलाकारों  को विधिवत प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन दिया जायेगा, संस्थान के संचालकों ने बताया कि उन्होंने जब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की तो उनके समक्ष महानगरों में रोजागार के विकल्प थे परन्तु उन्होंने अपनी जन्मभूमि उत्तराखंड में  रहकर कला क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाओं को तरासने का निर्णय लिया है, इसी उद्देश्य से उन्होंने अपने सीमित संसाधनों से इस संस्थान की स्थापना की है। आशीष एवं सुरभि उच्च शिक्षित होने के साथ ही बेहतरीन चित्रकार भी हैं  इनकी अनेक चित्रकला प्रदर्शनियाॅ देश के विभिन्न आर्ट गैलरी में लग चुकी है पढाई के दौरान भी इनकी कला कृतियों को कुलपति पुरुस्कार मिल चुका है। संचालकों ने बताया कि उनके संस्थान में सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं एवं चित्रकारों को दृश्य कला की प्रमुख विधाओं के समुचित प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है तथा उभरते कलाकारों की कलाकृतियों को उचित  प्लेटफार्म भी उपलब्ध कराया जायेगा, तथा देश दुनिया को उत्तराखंड के चित्रकारों की कला से रूबरू कराया जा सकेगा। आज के उद्घाटन समारोह  में भारी संख्या में  चित्रकला प्रेमी सहित भुवन चंद्र वर्मा,परमेश्वरी वर्मा,रौनक गुप्ता, आभा वर्मा, नवीन चन्द्र भट्ट, चन्द्रा भट्ट आदि उपस्थित रहे ।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 64

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 69

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 70

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 55

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 93

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 187

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 222

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 218

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 273

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 253

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories