उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज कैंची धाम मंदिर के दौरे पर ,ट्रेफिक प्लान देखकर निकले

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 29, 2024 576 views
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज कैंची धाम मंदिर के दौरे पर ,ट्रेफिक प्लान देखकर निकले जनहित
उत्तराखंड: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज कैंची धाम मंदिर के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन पर पुलिस ने हल्द्वानी से लेकर नैनीताल और भवाली तक रूट डायवर्जन किया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन सुबह नौ बजे से वीवीआईपी के वापस जाने तक लागू रहेगा। नैनीताल शहर से बाहर को जाने वाला ट्रैफिक रुसी-2 से रुसी 1 को डायवर्जन कर कालाढूंगी की ओर भेजा जायेगा। रानीखेत, अल्मोडा व पिथौरागढ़ से भवाली की ओर आने वाला ट्रैफिक वीवीआईपी के प्रोग्राम के दौरान क्वारब से शीतला होते हुए खुटानी की ओर आएगा। हल्द्वानी से भवाली भीमताल की तरफ आने वाला ट्रैफिक वाया ज्योलीकोट आयेगा। फ्लीट के जाने के बाद भवाली से हल्द्वानी को जाने वाला ट्रैफिक भवाली से भीमताल तिराहा काठगोदाम तक वन.वे रहेगा। नैनीताल से अल्मोडा को जाने वाला ट्रैफिक सुबह नौ बजे तक भवाली तिराहा से रामगढ़ तिराहा.शीतला होते हुए क्वारब को जायेगा। भारी वाहनों का आवागमन वीवीआईपी प्रोग्राम तक पूरी तरह बन्द रहेगा। भवाली, भीमताल से हल्द्वानी को जाने वाला ट्रैफिक सुबह आठ बजे तक ज्योलीकोट होते हुए हल्द्वानी की ओर जायेगा। नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम, अल्मोड़ा को जाने वाले सभी वाहन पंचायत घर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से बाया कालाढूंगी होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगे। बरेली रोड से आने वाले और नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम, अल्मोड़ा को जाने वाले सभी वाहन मोती नगर तिराहा से डायवर्ट होकर पंचायत घर तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से बाया कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जायेगे। चोरगलिया रोड से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्र नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम, अल्मोड़ा को जाने वाले सभी वाहन कुंवरपुर तिराहा से डायवर्ट होकर गौला पुल से तीन पानी होते हुए शीतल होटल तिराहा, पंचायत घर तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से बाया कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। कालाढूंगी रोड से आने वाले सभी वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त रोडवेज और केमू की बसें प्रात छह बजे से वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक भीमताल मोड़ से बाया ज्योलीकोट होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी। वीवीआईपी की लैंडिंग से 30 मिनट पूर्व पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाली रोडवेज और केमू की बसों को रोडवेज व केमू स्टेशन हल्द्वानी पर ही रोक दिया जाएगा। हल्द्वानी से भीमताल रोड की ओर जाने वाले समस्त वाहनों को वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक भीमताल मोड़ बाया ज्योलीकोट भेजा जाएगा। सुबह छह बजे से वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त बड़े वाहन का प्रवेश पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories