उत्तराखण्ड क्रान्ति दल द्वारा स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 30, 2024 784 views
उत्तराखण्ड क्रान्ति दल द्वारा स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम धर्म
उत्तराखंड: **स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी की पुण्य तिथि पर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प** उत्तराखण्ड क्रान्ति दल की नैनीताल नगर इकाई ने पूर्व विधायक स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट डी.के. जोशी द्वारा की गई। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक नारायण सिंह जन्तवाल ने कहा कि स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी जी का बहुआयामी व्यक्तित्व था और वे सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी की मिसाल थे। त्रिपाठी जी का जीवन उत्तराखंडी सरोकारों के लिए समर्पित रहा। उत्तराखण्ड के मुद्दों पर वे स्पष्ट और बेबाक़ी से अपनी बात रखते थे और विधान सभा के भीतर राज्य के दृष्टिकोण को सारगर्भित ढंग से प्रस्तुत करते थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के संबंध में विपिन त्रिपाठी की सोच आदर्शवादी और कल्याणकारी राज्य की थी। उनका मानना था कि इस हिमालयी राज्य से संपूर्ण भारत में एक आदर्श राज्य के रूप में संदेश जाना चाहिए। लेकिन, दुर्भाग्यवश, आज उत्तराखंड खराब कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महिला अपराध, चोरी, ड्रग्स, खनन, और वन अपराधों के लिए जाना जाता है। चिकित्सा, शिक्षा, सार्वजनिक परिवहन, और जन सुविधाओं का बुरा हाल है। स्थाई राजधानी, मूल निवास, भू कानून जैसे राज्य महत्व के मुद्दों से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि जिस प्रकार ग़ैरसेन में विधान सभा सत्र आहूत किया गया और कार्यवाही हुई, वह शर्मनाक है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों दल सिर्फ सत्ता की अदला-बदली में लगे हैं और उनके पास राज्य की तरक़्क़ी को लेकर कोई दृष्टिकोण नहीं है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि शासन और प्रशासन की उदासीनता के कारण नैनीताल बड़े संकट में है। भू वैज्ञानिकों द्वारा नैनीताल के संबंध में किया गया सर्वेक्षण चिंताजनक है, और नैनीताल को आज सौंदर्यीकरण की नहीं बल्कि सुरक्षा की आवश्यकता है। सभी वक्ताओं ने कहा कि एक आदर्श राज्य की स्थापना के लिए स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी के विचारों को आत्मसात कर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल राज्य के जनसरोकारों के लिए निरन्तर संघर्ष करता रहेगा। इस कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, एडवोकेट प्रकाश पाण्डे, एडवोकेट विजय पंत, पान सिंह सिज़वाली, अरविंद सिंह, प्रताप सिंह, अम्बादत्त बवारी, चन्द्रप्रकाश साह, नगर अध्यक्ष मनोज साह, एडवोकेट डी.के. जोशी, मदन सिंह, संजय साह आदि उपस्थित थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories