डीएसबी परिसर नैनीताल में अध्यक्ष पद पर एबीपी ने फहराया परचम, उत्कर्ष विजयी

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
November 07, 2023 800 views
डीएसबी परिसर नैनीताल में अध्यक्ष पद पर एबीपी ने फहराया परचम, उत्कर्ष विजयी धर्म
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के डीएसबी परिसर के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी उत्कर्ष बिष्ट अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं। आज हुए छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी उत्कर्ष बिष्ट ने 230 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर डीएसबी कैंपस में भगवा फहराया। वहीँ अन्य पदों में हिमांशु महर महासचिव, उपाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, छात्रा उपाध्यक्ष हेमा रैखोला , संयुक्त सचिव सूर्य कमल गौड़, आकांक्षा खनायत सांस्कृतिक सचिव चुने गए। इसके अलावा शेष अन्य पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। परिसर की नई छात्रसंघ को मुख्य चुनाव अधिकारी व निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा और चुनाव अधिकारी प्रो. अतुल जोशी तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर संजय पंत ने शपथ दिलाई। सोमवार को डीएसबी परिसर में कुल पंजीकृत कुल 4300 मतदाताओं में से 2309 ने मत का प्रयोग किया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. नीता बोरा शर्मा ने बताया कि सुबह दस से दोपहर दो बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान करीब 52 फीसदी मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। प्रो. शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी उत्कृष्ट बिष्ट को 1118, काले झंडे के बैनर तले दावेदारी करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी मोहित बिष्ट को 888, एनएसयूआई के प्रत्याशी रोहित जोशी को 280 मत मिले। अध्यक्ष पद पर 06 नोटा तथा 17 वोट अवैध पाए गए। सचिव पद पर हिमांशु महरा को 1201 जबकि उनके प्रतिद्वंदी अभिषेक बिष्ट को 1038 मत मिले। सचिव पद पर 40 नोटा व 30 मत अवैद्य पाए गए। इसके साथ ही छात्रा उपाध्यक्ष पद में हेमा रैखोला को 1290 जबकि प्रियांशी चंदोला को 895 मत मिले। इस पद पर 68 नोटा व 56 मत अवैद्य पाए गए। उपाध्यक्ष पद पर प्रखर श्रीवास्तव को 1149 जबकि उनके प्रतिद्वंदी रोहन शाही को 1045 मत मिले। इस पद पर 56 नोटा व 59 मत अवैद्य पाए गए। संयुक्त सचिव पद पर कमल गौड़ को 1131 और तुषार भंडारी को 1047 मत मिले। इस पद पर नोटा 81 मत और 50 अवैध पड़े। सांस्कृतिक सचिव पद पर आकांक्षा खनायत को 1084 और विभोर भट्ट को 954 मत मिले। इस पद पर 187 नोटा जबकि 84 मत अवैध पड़े। वहीँ डीएसबी परिसर के छात्रसंघ चुनाव में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि भावेश सिंह सौंटियाल, कृषि विज्ञान विष्णु कुमार शर्मा और कला में पवन कुमार टम्टा ने निर्विरोध जीत दर्ज की।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories