यूओयू के शिक्षार्थियों ने किया जैव प्रौद्योगिकी केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण, मिला व्यावहारिक अनुभव

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 19, 2025 310 views
यूओयू के शिक्षार्थियों ने किया जैव प्रौद्योगिकी केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण, मिला व्यावहारिक अनुभव सामान्य
उत्तराखंड: यूओयू के शिक्षार्थियों ने किया जैव प्रौद्योगिकी केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण पर्यावरण विज्ञान कार्यशाला के तहत , नैनीताल, 19 जुलाई उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) हल्द्वानी के वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा संचालित सात दिवसीय एम.एससी. पर्यावरण विज्ञान कार्यशाला के अंतर्गत शनिवार को विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण उत्तराखंड काउंसिल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्रीय केंद्र, पटवाडांगर, नैनीताल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. पी.डी. पंत ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यवहारिक ज्ञान को समृद्ध करने का एक अहम माध्यम है। कार्यशाला के समन्वयक डॉ. एच.सी. जोशी ने बताया कि लगभग 50 शिक्षार्थी इस कार्यशाला में भाग ले रहे हैं, जिन्हें जैव प्रौद्योगिकी के पर्यावरणीय अनुप्रयोगों की जानकारी दी जा रही है। भ्रमण के दौरान शिक्षार्थियों को इन विट्रो पादप ऊतक संवर्धन, मशरूम उत्पादन, जैव विविधता उद्यान और हाइड्रोपोनिक्स पॉलीहाउस तकनीक की विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षार्थियों का मार्गदर्शन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. बीना तिवारी फुलारा, डॉ. प्रीति पंत, डॉ. दीप्ति नेगी और डॉ. खष्टी डसीला ने किया। केंद्र के यंग प्रोफेशनल अंजु दोसाद, प्रीति बहुगुणा और राहुल भारद्वाज ने सभी का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने पर्यावरणीय प्रभाव आकलन, लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण, रोग प्रतिरोधी पौधों के विकास, माइक्रोबियल उपभेदों का अध्ययन तथा टिशू कल्चर तकनीकों जैसे विविध विषयों की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान वैज्ञानिक डॉ. सुमित पुरोहित और निदेशक डॉ. संजय कुमार के सहयोग से शिक्षार्थियों ने जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध कार्यों की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के अंत में डॉ. दीप्ति नेगी ने विश्वविद्यालय की ओर से सभी विशेषज्ञों का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक यात्राएं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं और उनके शैक्षिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
यूओयू के शिक्षार्थियों ने किया जैव प्रौद्योगिकी केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण, मिला व्यावहारिक अनुभव body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories