नैनीताल में अराजक तत्वों का बोलबाला, दो गाड़ियों के शीशे तोड़े
November 08, 2022
•
397 views
पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल मल्लीताल किलबरी रोड हंस निवास में सड़क किनारे खड़ी एक कार के शीशे अराजक तत्वों ने फिर तोड़ दिए | इसके अलावा सैनिक स्कूल के पास खड़ी कार के शीशे भी तोड़ दिए गए। इन दोनों घटनाओं की सूचना मल्लीताल कोतवाली में दे दी गई है | हंस निवास में अब तक आधा दर्जन से अधिक कारों के शीशे तोड़े गए हैं लेकिन अभी तक एक भी मामले का पता नहीं चला
हंस निवास के रहने वाले भूपेंद्र सिंह अधिकारी ने मल्लीताल कोतवाली में
तहरीर देकर बताया कि उनकी स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके 04 जेड, 7996 घर के पास सड़क में खड़ी थी। जिसके पीछे का शीशा रात में तोड़ दिया गया इधर सैनिक स्कूल के निकट निवासी कुंदन सिंह रौतेला ने बताया कि उनकी कार संख्या एक आर 693 ए 7488 के शीशे भी कल शाम अराजक तत्वों ने तोड़ दिए ।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!