पुष्पेश होंगे द्वाराहाट से उक्रांद के प्रत्याशी
December 22, 2021
•
528 views
धर्म
उत्तराखंड: उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनावों के लिए दल के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 16 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए है। आज यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी इस सूची को जारी किया। इस सूची में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को देवप्रयाग, पूर्व अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी को द्वाराहाट, मोहन काला को श्रीनगर, उषा पंवार को धनोल्टी, एपी जुयाल को लैंसडौन और भानु प्रकाश जोशी को अल्मोड़ा विधानसभा से दल का अधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके अलावा मनोज डोबरियाल को काशीपुर से,शांति प्रसाद भट्ट को यमकेश्वर से, गजपाल रावत को केदारनाथ से,अनिल डोभाल को रायपुर से और मोहन असवाल को ऋषिकेश पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है।
अनिरुद्ध काला को कैंट से, वीरेंद्र रावत को चौबटियाखाल से, उर्मिला महर श्रीकोटी को टिहरी से, जीवन सिंह नेगी को किच्छा से और शिव प्रसाद सेमवाल को डोईवाला से पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!