डीएसबी परिसर में पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण और प्रतियोगिताओं की धूम

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
April 22, 2025 383 views
डीएसबी परिसर में पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण और प्रतियोगिताओं की धूम सामान्य
उत्तराखंड: डीएसबी परिसर में पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण और प्रतियोगिताओं की धूम नैनीताल, 22 अप्रैल: कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के भूगोल विभाग द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, तथा भाषण, कविता, पोस्टर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम की थीम “हमारा ग्रह, हमारी शक्ति” रही। इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, कला संकायाध्यक्ष प्रो. रजनीश पांडे, विभागाध्यक्ष प्रो. आर. सी. जोशी, डायरेक्टर ऑफ विजिटिंग प्रोफेसर प्रो. ललित तिवारी, प्रो. अनीता पांडे, डॉ. मनीषा त्रिपाठी, डॉ. पी. सी. चनियाल, डॉ. विनीता जोशी, डॉ. देवेंद्र सिंह परिहार और डॉ. मासूम रज़ा समेत अनेक शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे। प्रो. नीता बोरा शर्मा ने कहा कि पृथ्वी को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि पृथ्वी जीवन का आधार है, यदि इसका संरक्षण नहीं किया गया तो जलवायु परिवर्तन, मृदा क्षरण और जैव विविधता के ह्रास जैसी समस्याएं गंभीर रूप लेंगी। विभागाध्यक्ष प्रो. आर. सी. जोशी ने सभी का स्वागत करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे: • भाषण प्रतियोगिता: प्रथम - लिपि गरिया, द्वितीय - गौरव सिंह बिष्ट, तृतीय - समिष्ठा • कविता प्रतियोगिता: प्रथम - सुहानी जोशी • पोस्टर प्रतियोगिता: प्रथम - सृष्टि राणा, द्वितीय - तनिष्क कुमार, तृतीय - भानुप्रिया पंत • प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता: प्रथम - अपूर्व, द्वितीय - मयंक, तृतीय - इरम रेजा कार्यक्रम में बी.ए. द्वितीय, चतुर्थ व छठा सेमेस्टर, बी.एस.सी. एग्रीकल्चर तथा बी.एस.सी. फॉरेस्ट्री के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में भाषण, कविता व क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले छात्रों को ₹200 नकद व प्रमाणपत्र, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। पोस्टर प्रतियोगिता के लिए ₹300, ₹200 व ₹100 नकद पुरस्कार क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को दिए गए। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जिसमें प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. आर. सी. जोशी और प्रो. ललित तिवारी ने विजेताओं को सम्मानित किया।
डीएसबी परिसर में पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण और प्रतियोगिताओं की धूम body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 36

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories