नैनीताल: दोस्त ने दोस्त के साथ किया धोखा,बीस हज़ार फ़ोन पे के माध्यम से किए हस्तांतरण
May 27, 2022
•
545 views
पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल। शहर के मल्लीताल क्षेत्र में एक युवक द्वारा उसके दोस्त के फोन पे अकाउंट से रुपए निकालने का मामला सामने आया हैं, जिसपर युवक ने दोस्त के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की हैं।
जानकारी के मुताबिक मूल निवासी बिहार और वर्तमान में मल्लीताल निवासी तसवर आलम ने गुरूवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया की वह और उसका दोस्त मजदूरी का काम करता हैं। बताया की बीती 23 मई को वह अपने कमरे में सोया था की तभी उसके दोस्त ने उसके मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर फोन पे के माध्यम से 20 हजार रुपए किसी अन्य अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए और फरार हो गया। वहीं बताया उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा हैं। जिसपर उसने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
एसआई हरीश सिंह ने बताया की मामले की जांच साइबर सेल को भेज दी हैं। बताया की पूरे मामले की जांच की जा रही हैं, तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!