12 चौराहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
November 07, 2020
•
977 views
सामान्य
उत्तराखंड: उधम सिंह नगर और हल्द्वानी नगर में 24 केमरेयुक्त ट्रेफिक सिग्नल लगाने का रास्ता साफ हो गया है। यातायात निदेशालय ने 2 जिलों में ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए 2 करोड़ तीस लाख स्वीकृत कर दिए हैं। नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में नारीमन तिराहा, डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक तिराहा, हाइडिल गेट तिराहा, आईटीआई तिराहा, लालढांठ तिराहा, कुसुम खेड़ा तिराहा, सेंट्रल हॉस्पिटल तिराहा, पीली कोठी तिराहा, ओके होटल तिराहा, आईटीआई तिराहा, सिंधी तिराहा, टीपी नगर तिराहा, अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा में ट्रैफिक सिग्नल और अत्याधुनिक कैमरा लगाने के लिए यातायात निदेशालय को प्रस्ताव भेजा था। यातायात निदेशालय के निदेशक ने बताया कि दोनों जिलों के लिए 2 करोड़ 30 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!