कैंची महोत्सव में कानून - शान्ति व्यवस्था और आवागमन व्यवस्थित करने केलिए अधिकारियों की तैनाती

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 09, 2024 521 views
कैंची महोत्सव में कानून - शान्ति व्यवस्था और आवागमन व्यवस्थित करने केलिए अधिकारियों की तैनाती सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल 9 जून विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिनाँक 15 जून, 2024 को कैंची महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने 15 जून को पर्यटकों / श्रद्धालुओं की सम्भावित संख्या के दृष्टिगत कैंची महोत्सव में कानून - शान्ति व्यवस्था बनाये जाने और पर्यटकों- श्रद्धालुओं का आवागमन व्यवस्थित और सुरक्षित किये जाने हेतु सभी मजिस्ट्रेट और अधिकारियों की तैनाती की है। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि कैंची महोत्सव- 2024 में कानून - शान्ति व्यवस्था और श्रद्धालुओं - पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर के आस पास वाहनों का हॉर्न,प्लास्टिक का प्रयोग धूम्रपान, तम्बाकू, सोशल मीडिया हेतु रील्स, फोटोग्राफी - वीडियोग्राफी,कैंची धाम से भवाली के मध्य फड़ खोखा संचालन, कैंची धाम से भवाली के मध्य में मार्ग- किनारे विभिन्न संगठनों / व्यक्तियों द्वारा निःशुल्क खाद्य एवम् पेय पदार्थों के वितरण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि कैंची धाम महोत्सव - 2024 में कानून एवम् शान्ति व्यवस्था बनाये जाने और पर्यटकों एवम् श्रद्धालुओं का आवागमन व्यवस्थित और सुरक्षित किये जाने हेतु सभी मजिस्ट्रेट और सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को नोडल नामित किया गया है। जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी, नैनीताल वन प्रभाग को मंदिर परिसर और पुल के आसपास नदी में विशेष सतर्कता,नदी में कूड़ा-करकट / गन्दगी की सफाई,सुरक्षा की दृष्टि से नदी के आसपास कोई भ्रमण / स्नान पर रोक के लिए कार्मिकों की तैनाती,गन्दगी को रोकने के लिए नदी में स्थान चिह्नित करते हुए जाली लगवाया जाना सुनिश्चित करने।अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्र.)नैनीताल को कैंची महोत्सव हेतु प्रशासन स्तर से समस्त व्यवस्थाओं और सर्वसम्बन्धित से समन्वय करते हुए आवश्यकतानुसार दिशा- निर्देश निर्गत करेंगे एवम् वांछित व्यवस्थायें सुनिश्चित करायेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी,नैनीताल मन्दिर परिसर में महोत्सव नियन्त्रण कक्ष में 01 एम्बुलेंस मय जीवनरक्षक उपकरण - चिकित्सकीय दल मय जीवनरक्षक औषधियों की तैनाती किया जाना सुनिश्चित करेंगे। हल्द्वानी नगर मजिस्ट्रेट को हल्द्वानी मार्ग से अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं / पर्यटकों का आवागमन को देखते हुए हल्द्वानी नगर से रानीबाग बाईपास तक समस्त व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे। उप जिला मजिस्ट्रेट, कोश्याकुटौली भवाली से कैंची धाम के मध्य स्थायी - अस्थायी पार्किंग व्यवस्थायें साथ ही मंदिर समिति से निरन्तर समन्वय करने पार्किंग स्थलों में मूलभूत सुविधाय (पानी, अस्थायी टॉयलेट, विद्युत इत्यादि) सुनिश्चित करवायेंगे। भवाली से कैंची धाम के मध्य एवम् कैंची धाम के आसपास आवश्यकता एवम् उपलब्धता के दृष्टिगत उक्त अवधि में अस्थायी पार्किंग स्थलों का चयन करते हुए वर्तमान में बैठकों में निर्धारित की गयी पार्किंग योजनान्तर्गत पार्किंग व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि मन्दिर में कोई अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हो । उप जिला मजिस्ट्रेट, धारी कैंची धाम के मुख्य प्रवेश द्वार में पर्यटकों / श्रद्धालुओं का आवागमन सुरक्षित- व्यवस्थित के लिए मंदिर स्थल में उपस्थित रहकर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने जबकि उप जिला मजिस्ट्रेट, नैनीताल को भवाली चौराहे से भीमताल के मध्य उपस्थित रहकर पर्यटकों / श्रद्धालुओं व अन्य यात्रियों का आवागमन और उप जिला मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी कैंची महोत्सव में पहुंचने वाले पर्यटकों / श्रद्धालुओं हेतु सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी द्वारा विभिन्न स्थानों से शटल सेवायें संचालित की जा रही हैं। विभिन्न स्थानों से शटल सेवायें सुचारू संचालित हों, के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग तथा आवश्यकता के अनुसार यात्रियों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए शटल सेवाओं को व्यवस्थित करेंगे | सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), हल्द्वानी को विभिन्न स्थानों से संचालित होने वाली शटल सेवाओं का सुचारू संचालन, सेवाओं हेतु यात्रियों के अनुसार पर्याप्त वाहन (छोटे-बड़े) उपलब्ध हो, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), हल्द्वानी हल्द्वानी में उपस्थित रहकर सुचारू यातायात आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित, अधिशासी अभियन्ता, एन. एच. हल्द्वानी हल्द्वानी से कैंची धाम के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग को गड्ढामुक्त करने मार्ग को सेक्टरों में विभाजित करते हुए अधीनस्थों की तैनाती किया जाना सुनिश्चित करेंगे। अधिशासी अभियन्ता, अ. ख. लो.नि.वि. भवाली रानीबाग से भवाली के मध्य मोटर मार्ग को सेक्टरों में विभाजित करते हुए अधीनस्थों की तैनाती किया जाना सुनिश्चित करेंगे। अपर मुख्य अधिकारी,जिला पंचायत, नैनीताल को कैंची महोत्सव में पर्यटकों / श्रद्धालुओं के आवागमन अत्यधिक संख्या के दृष्टिगत मन्दिर परिसर में 100 सफाई कार्मिकों की तैनाती दिनाँक 12-06-2024 से दिनाँक 20-06-2024 तक किया जाना सुनिश्चित करने जबकि अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, भवाली को मंदिर परिसर में 100 सफाई कार्मिकों की तैनाती दिनाँक 12-06-2024 से दिनाँक 20-06-2024 तक किया जाना सुनिश्चित करेंगे।साथ ही उप जिला मजिस्ट्रेट से समन्वय करते हुए मोबाईल टॉयलेट स्थापित किया जाना सुनिश्चित करेंगे। मोबाईल टॉयलेट्स में सफाई व्यवस्था, पानी की पर्याप्त व्यवस्था एवम् सफाई कार्मिकों की तैनाती हो, यह भी सुनिश्चित करेंगे। यह व्यवस्था दिनाँक 13-06-2024 से दिनाँक 16-06-2024 तक लागू करने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक, डी.आर.डी.ए., नैनीताल को मन्दिर परिसर एवम् कैंची से भवाली के मध्य अपर मुख्य अधिकारी एवम् अधिशासी अधिकारी द्वारा कराये जा रहे कार्यों का प्रभावी पर्यवेक्षण करेंगे। अधिशासी अभियन्ता,जल संस्थान, नैनीताल मन्दिर परिसर, पार्किंग स्थलों एवम् अन्य स्थानों पर टैंकरों के माध्यम से पानी की व्यवस्था और अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड, नैनीताल मन्दिर परिसर और भवाली से कैंची धाम के मध्य झूलते हुए तारों को व्यवस्थित करवाया जाना सुनिश्चित करेंगे।जिला पर्यटन विकास अधिकारी, नैनीताल मन्दिर समिति से प्रतिदिन समन्वय करने, जिला युवा कल्याण अधिकारी, नैनीताल मार्ग व्यवस्था - पार्किंग में तैनात उप जिला मजिस्ट्रेटों / तहसीलदारों को दिनाँक 13-06-2024 से दिनाँक 16-06-2024 के मध्य 05-05 अतिरिक्त पी.आर.डी. स्वयंसेवक उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे तथा उक्त अवधि में इनके कार्यों का स्वयं पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे। नैनीताल तहसीलदार नैनीताल से भवाली के मध्य पर्यटकों, भक्तों की आवागम सुचारु, तहसीलदार, धारी उप जिलाधिकारी, कोश्याकुटौली के निर्देशानुसार पार्किंग स्थलों में आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करेंगे। तहसीलदार, कोश्याकुटौली उप जिला मजिस्ट्रेट, धारी के निर्देशानुसार पर्यटकों / श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु व्यवस्थाए करने के आदेश दिये
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories