पहाड़ी शैली के आधार में होगा पर्यटक स्थलों का सौंदर्यीकरण
February 11, 2021
•
926 views
दुर्घटना
उत्तराखंड: कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में नवनियुक्त डीएम नैनीताल ने कहा कि हल्द्वानी शहर को जाम से मुक्ति उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नैनीताल में पर्यटकों का दबाब कम करने के लिए नैनीताल से नजदीक पर्यटक स्थलों में पर्यटन संबंधी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। नैनीताल के बैंड स्टैंड मे नियमित रूप से सांस्कृतिक प्रोग्राम को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी पर्यटक स्थलों का सौंदर्यीकरण पहाड़ी शैली पर आधारित होगा। मल्लीताल में मस्जिद से लेकर जल संस्थान तक नाले को कवर कर पार्किंग स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक के एक गांव में हर घर का नाम बेटियों के नाम पर रखा जायेगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!