नैनीताल:टोल टैक्स को लेकर हंगामा, निकली तलवारें
September 17, 2023
•
694 views
सामान्य
उत्तराखंड: लेक ब्रिज चुंगी तल्लीताल में टोल शुल्क को लेकर हंगामा हो गया। देर रात टोल शुल्क देने को लेकर उपजे विवाद में पर्यटकों ने तलवारें निकाल दीं। इसके बाद पर्यटक बैरिकेडिंग तोड़ते हुए कार लेकर फरार हो गए। इस बीच टोल कर्मी भी चोटिल हो गया। शनिवार देर रात टोल पर एक कार को रोक कर टोल कर्मियों ने शुल्क मांगा। तो पर्यटकों ने शुल्क देने से मना कर दिया। जिसके चलते टोल कर्मियों व पर्यटकों के बीच विवाद हो गया । टोल कर्मियों का आरोप है, कि कार सवारों ने तलवारें निकाल ली। इस पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों की भीड़ देख पर्यटक कार से बैरीकेट तोड़कर फरार हो गए। इस दौरान एक टोलकर्मी चोटिल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार का सीसा तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस ने कार समेत दो पर्यटकों को मल्लीताल में पकड़ा। एसओ रोहिताश सागर ने बताया टोल संचालक राजेश वर्मा की तहरीर पर बाजपुर निवासी विक्रम जीत, अमनदीप सिंह, हैप्पी व हल्द्वानी निवासी कैलाश तिवारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!