विधायक के गनर से टोल प्लाज़ा कर्मियों ने की मारपीट ,सिर में गंभीर चोट

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 02, 2022 622 views
विधायक के गनर से टोल प्लाज़ा कर्मियों ने की मारपीट ,सिर में गंभीर चोट पर्यटन
उत्तराखंड: हरिद्वार। झबरेड़ा से रिश्तेदारों संग किसी परिचित की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार आ रहे खानपुर विधायक उमेश कुमार के गनर (उत्तराखंड पुलिस का सिपाही) का टोल प्लाजा कर्मियों ने मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया। गनर के साथ मौजूद अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह टोल कर्मियों को हिरासत में ले लिया। गनर की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया। पुलिस को टोल कर्मियों का शांतिभंग में चालान करना पड़ा। हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा का गनर रिश्तेदारों के साथ किसी परिचित की अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार आ रहे थे। सभी लोग कार में थे। कार टोल प्लाजा बहादराबाद पहुंची तो गनर ने खुद को उत्तराखंड पुलिस का सिपाही बताते हुए बैरियर हटाने का कहा, लेकिन कार का नंबर यूपी के सहारनपुर का था। टोल प्लाजा कर्मियों ने बैरियर नहीं हटाया और टोल देने की बात कही। गनर ने उत्तराखंड पुलिस का आईकॉर्ड भी दिखाया। टोल प्लाजा कर्मी नहीं माने तो गनर कार से नीचे उतरा। इस बीच कहासुनी होने लगी। टोल कर्मियों ने अभद्रता शुरू करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। टोल प्लाजा के सभी कर्मी एकत्र हो गए और लाठी-डंडों से गनर की पिटाई कर दी।गनर को पिटता देख कार में बैठे उनके रिश्तेदार बीच बचाव के लिए गए तो उनके साथ भी मारपीट हो गई। मारपीट में गनर का सिर फूट गया। मारपीट का पूरा वीडियो टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। सूचना पर बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टोल प्लाजा के छह कर्मियों को हिरासत में लेकर थाने आ गए। सिपाही और रिश्तेदार अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार चले गए। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि गनर की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने छह कर्मियों का शांतिभंग में चालान करना पड़ा।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 10

4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग

नैनीताल: सरोवर नगरी में आगामी 4 जून से प्रतिष्ठित ट्रेंड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। शनिवार …
सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 102

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 87

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 94

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 61

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 98

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 195

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 228

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 224

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 278

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
Scroll to load more stories