आज मनायी जायेगी बसंत पंचमी,आज होती है विद्या ,बुद्धि ,वाणी की देवी सरस्वती की पूजा : डा. ललित तिवारी

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
January 26, 2023 378 views
आज मनायी जायेगी बसंत पंचमी,आज होती है विद्या ,बुद्धि ,वाणी की देवी सरस्वती की पूजा : डा. ललित तिवारी जनहित
उत्तराखंड: वसंत पञ्चमी जिसे श्रीपंचमी भी कहते है ऋतु परिवर्तन का त्यौहार है। इस दिन विद्या ,बुद्धि ,वाणी की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। यह पर्व पूर्वी , पश्चिमी भारत, पश्चिमोत्तर बांग्लादेश, नेपाल सही कई देशों में बड़े उल्लास से मनाया जाता है। इस पर्व में पीले वस्त्र धारण करते है ।वर्ष को जिन छह मौसमों में बाँटा जाता था उनमें वसंत को सबसे खुशनुमा मौसम माना जाता है । जब फूलों पर बहार आ जाती, खेतों में सरसों का फूल मानो सोना चमकने लगता, जौ और गेहूँ की बालियाँ खिलने लगतीं, आमों के पेड़ों पर मांजर (बौर) आ जाता और हर तरफ रंग-बिरंगी तितलियाँ मँडराने लगतीं। भर-भर भंवरे भंवराने लगते। वसंत ऋतु का स्वागत माघ महीने के पाँचवे दिन किया जाता है जिसमें विष्णु और कामदेव की पूजा भी की जाती है ।मां सरस्वती का प्रिय रंग पीला है जो ज्ञान ,खुशी ,उम्मीद , आत्मविश्वास ,ऊर्जा का प्रतीक है इसलिए, उनकी मूर्तियों को उनके सम्मान में पारंपरिक पीले वस्त्र, सामान और फूल पहनाए जाते हैं। मान्यता अनुसार इस दिन ज्ञान, विद्या, वाणी, संगीत और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था ।इस वर्ष बसंत पंचमी 26जनवरी 2023 दिन वृहस्पतिवार को निश्चित है ऋतु वसंत के आगमन पर सर्दी कम हो जाती है, मौसम सुहावना हो जाता है, पेड़ों में नए पत्ते आने लगते हैं, आम के पेड़ बौरों से लद जाते हैं और खेत सरसों के फूलों से भरे पीले दिखाई देते हैं I अतः राग रंग और उत्सव मनाने के लिए यह ऋतु सर्वश्रेष्ठ मानी गई है और इसे ऋतुराज कहा गया है। भारतीय पंचांग में छ: ऋतुएं मानी गई हैं जिसमें वसंत को 'ऋतुओं का राजा' कहा जाता है। यह त्योहार फूलों के खिलने और नई फसल के आने का त्योहार है। माना जाता है इस दिन वीणावादिनी, हंस पर विराजमान माता सरस्वती मनुष्य के जीवन में छाए अज्ञानता को मिटाकर उन्हें ज्ञान और बुद्धि का उपहार देकर उनका कल्याण करती है। उन्हें शारदा, वीणावादिनी, बागीश्वरी, भगवती और वाग्देवी आदि नामों से भी जाना जाता है। इस दिन नई कॉपी, पुस्तकें, पेन तथा अन्य पूजन सामग्री माता के सामने रखकर माता सरस्वती का विधिवत पूजन किया जाता है। तत्पश्चात मौली, मौसमी फल, पुष्प, धूप, दीप, मिठाई, वस्त्र आदि वस्तुएं मां के चरणों में अर्पित करके इस पर्व को मनाया जाता हैं। सृष्टि की रचना करते समय ब्रह्मा जी ने मनुष्य और जीव-जंतु योनि की रचना की। इसी बीच उन्हें महसूस किया सभी जगह सन्नाटा छाया है। इस पर ब्रह्मा जी ने अपने कमंडल से जल छिड़का जिससे चार हाथों वाली एक स्त्री, उत्पन्न हुई जिसके एक हाथ में वीणा थी ब्रह्मा जी ने वीणावादन का अनुरोध किया जिस पर देवी ने वीणा का मधुर नाद किया। जिस पर संसार के समस्त जीव-जंतुओं में वाणी व जल धारा कोलाहल करने लगी तथा हवा सरसराहट करने लगी। तब ब्रह्मा जी ने उस देवी को 'वाणी की देवी सरस्वती' का नाम दिया। बसंत पंचमी संदेश देता है कि हम प्रकृति से छेड़छाड़ न करें ।बसंत में रेसिपीपहले स्नोड्रॉप्स और डैफोडिल्स से लेकर प्रिमरोज़ और हेलेबोर्स , काको ,चमेली के सफेद फूल खिलते है जो माता सरस्वती को प्रिय है । बसंत पचमी के दिन ही बद्रीनाथ के कपाट खोलने के दिन का निर्णय होता है
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 10

4 जून से नैनीताल में ट्रेंड्स कप हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 32 टीमें लेंगी भाग

नैनीताल: सरोवर नगरी में आगामी 4 जून से प्रतिष्ठित ट्रेंड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। शनिवार …
सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 102

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 87

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 94

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 61

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 98

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 195

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 228

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 224

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 278

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
Scroll to load more stories