जिला प्रशासन की मुहिम पर  आज शिप्रा नदी में भवाली से खैरना तक चलाया गया सफ़ाई अभियान

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
November 07, 2022 476 views
जिला प्रशासन की मुहिम पर  आज शिप्रा नदी में भवाली से खैरना तक चलाया गया सफ़ाई अभियान सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल :  जिला प्रशासन की मुहिम पर  आज जनपद के समस्त ग्रामीण, शहरीय क्षेत्रों, स्कूलों, नगर निकायों में राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एक वृहद सफाई महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भवाली में नैनीताल 07 नवम्बर 2022 (सूचना)ः-  जिला प्रशासन की मुहिम पर  आज जनपद के समस्त ग्रामीण, शहरीय क्षेत्रों, स्कूलों, नगर निकायों में राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एक वृहद सफाई महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भवाली में शिप्रा नदी में भवाली से खैरना तक लगभग 20 किमी तक जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया गया।जिसमें जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किये गये थे। अभियान में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राऐं, सहायता समूह महिलाऐं, पीआरडी, एनजीओ, जिला पंचायत, नगरपालिका, वन विभाग एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। श्री गर्ब्याल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जनजागरूक करना एवं घर-घर तक संदेश पहुॅचाना है ताकि जनपद को प्लास्टिक, पॉलीथीन एवं वेस्टेज सामग्री से निजात दिलाना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है। जब सभी अपने-अपने घरों व अपने आस-पास के क्षेत्रों को साफ रखेगें तभी जनपद को प्लास्टिक मुक्त किया जा सकता है। उन्होंने जनपद के आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घर में होने वाले कूढ़े कचरे को संरक्षित रखे व अपने आप-पास रहने वाले लोगों को भी कूढ़े को संरक्षित के प्रति जागरूक करें। जिलाधिकारी ने खासकर स्कूली छात्र-छा़त्राओं से कहा कि बच्चों द्वारा जो भी चॉकलेट, चिप्स, टॉफी, बिस्कुट इत्यादि का प्रयोग करते हैं वे उनके रैपरों को इधर-उधर न फैकते हुए बोतल या थैली में इक्टठा करते हुए अपने-अपने विद्यालयों में जमा करवायें ताकि वहॉ से नगरपालिका एवं जिला पंचायत के माध्यम से कूढ़े का उठान करते हुए उसका सही ढंग से निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि जब तक बच्चे जागरूक नहीं होंगे तब तक शहर साफ नहीं हो सकता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने अभिभावकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। श्री गर्ब्याल ने जनपद के सभी विभागों, नगर निकायों, ग्राम पंचायतों एवं मीडिया बन्दुओें से भी अनुरोध किया है कि वे आमजनमानस को स्वच्छता के प्रति अपने-अपने स्तर से जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान भवाली क्षेत्र में शिप्रा नदी के आस-पास दुकानादारों द्वारा वेस्टज कूढ़े को इधर-उधर फैके जाने पर जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सम्बन्धित दुकानदारों को सफाई करने के निर्देश दिये तथा भविष्य में अपने आस-पास कूढ़े को इधर-उधर न फैकते हुए संरक्षित करने को कहा। उन्होंने मौके पर ही ऐसे दुकानदारों को जिनके द्वारा गन्दगी व पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे थे ईओ नगरपालिका भवाली को चालान करने के निर्देश दिये। भवाली में मौके पर ही ईओ द्वारा 13 दुकानों दुकानदारों का चालान करते हुए 14000/- रूपये की अर्थदण्ड धनराशि की वसूली की गई। भवाली क्षेत्र में 14 कुन्टल, कैंची धाम क्षेत्र में 80 कट्टे प्लास्टिक एवं कूढ़ा एकत्र किये गये। उन्होंने कहा कि यह स्वच्छता का कार्यक्रम एक दिन का नहीं है यह रूटिन में भी लगातार किया जायेगा। उन्होंने कहा सबसे अधिक पॉलिथीन एवं कूढ़ एकत्र करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से भी सम्मनित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नगरपालिकाओं को रोस्टर के माध्यम से सफाई अभियान चलाने व प्रत्येक स्कूलों को स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, परियोजना अधिकारी अज सिंह, नगरपालिका भवाली अध्यक्ष संजय वर्मा (संजू), उपजिलाधिकारी राहुल साह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मनोज कुमार, सहायक अर्थ एवं संख्याधिकारी कमल मेहरा, जिला पंचायत राज्य अधिकारी सुरेश बैनी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी दीप्ति, शिप्रा कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश नेगी, जिला विकास पर्यटन अधिकारी ब्रिजेन्द्र पाण्डे, नगरपालिका संजय वर्मा, नेहरू युवा केन्द्र डोल वी तिब्तिया, कूढ़ा सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी डॉ नरेन्द्र सिंह के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, सदस्य जिला पंचायत, ग्राम प्रधान, स्वंय सेवी संस्थाओं, छात्र-छात्राऐं, व्यापारी आदि ने स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।       सफाई अभियान जिसमें जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया था । अभियान में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राऐं, सहायता समूह महिलाऐं, पीआरडी, एनजीओ, जिला पंचायत, नगरपालिका, वन विभाग एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। श्री गर्ब्याल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जनजागरूक करना एवं घर-घर तक संदेश पहुॅचाना है ताकि जनपद को प्लास्टिक, पॉलीथीन एवं वेस्टेज सामग्री से निजात दिलाना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है। जब सभी अपने-अपने घरों व अपने आस-पास के क्षेत्रों को साफ रखेगें तभी जनपद को प्लास्टिक मुक्त किया जा सकता है। उन्होंने जनपद के आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घर में होने वाले कूढ़े कचरे को संरक्षित रखे व अपने आप-पास रहने वाले लोगों को भी कूढ़े को संरक्षित के प्रति जागरूक करें
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories