त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगी रोक हटी, हाईकोर्ट ने दी मंज़ूरी
June 27, 2025
•
948 views
जनहित
उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगी रोक हटी, हाईकोर्ट ने दी मंज़ूरी
नैनीताल, 27 जून।
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगी रोक को हटा दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद अब चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी और जल्द ही नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने पूर्व में आरक्षण रोटेशन प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। अदालत ने माना था कि सरकार की ओर से आरक्षण की प्रक्रिया स्पष्ट रूप से पूरी नहीं की गई थी, जिससे निष्पक्ष चुनाव की संभावनाएं प्रभावित हो रही थीं।
अब जब कोर्ट ने रोक हटाई है, तो राज्य निर्वाचन आयोग शीघ्र ही संशोधित कार्यक्रम जारी करेगा और चुनावी प्रक्रिया को गति मिलेगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!