कूड़ा इधर-उधर फेंकने वालों पर अब होगी कार्यवाही

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 04, 2022 489 views
कूड़ा इधर-उधर फेंकने वालों पर अब होगी कार्यवाही सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल शहर एवं कई स्थानों पर पर्याप्त सफाई व्यवस्था न होने के क्रम में नगर में सुचारू सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु जिला प्रशासन ने सेक्टर अधिकारी नामित किये गये है उनके द्वारा अब तक किये गये कार्यो की समीक्षा बैठक गुरूवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय नैनीताल में आयोजित हुई। उन्होंने सम्बन्धित सेक्टर अधिकारियों से उनके द्वारा अब तक शहर की साफ-सफाई व्यवस्था की विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लोनिवि को निर्देश दिये हैं कि शहर के जो भी नाले का पानी लेक में जाता है उन नालों में एक सप्ताह के भीतर उत्तम क्वाल्टी के जाल लगाना सुनिश्चित करें ताकि लेक में कूड़ा-करकट न जा सके। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि शासकीय एवं गैर-शासकीय विद्यालयों में बच्चों, एनजीओ, एवं नुकड़ नाटकों के माध्यम से गॉव एवं शहरों में आम नगरिकों को कूड़ा, कचरा, निमार्ण सामग्री प्लास्टिक आदि वस्तु को नाले एवं आस-पास में न फैलायें जाने हेतु वृहद रूप से जन-जागरूकता अभियान चलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिये हैं कि समाचार पत्रों में सफाई से सम्बन्धित पम्पलेटों के माध्यम से भी प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान धरातल पर दिखना चाहिए इसके लिए सम्बन्धित सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण करें एवं सम्बन्धित सभासदों के साथ बैठक कर क्षेत्र की जानकारी लें साथ ही भ्रमण के दौरान जिन स्थानों पर निमार्ण कार्य एंव कूड़ा-करकट इत्यादि पाया जाता है उस क्षेत्र की विडियोंग्राफी, फोटोग्राफ एवं सम्बन्धित के नाम व पता निर्धारित व्हाट्सप ग्रुप डालना सुनिश्चित करें, ताकि सम्बन्धित के खिलाफ चालान की कार्यवाही अमल में लाई जा सके। उन्होंने नगर पालिका ईओ, जलसंस्थान एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जिन स्थानों पर कूड़ा-कचरा, संवेदनशील स्थानों के साथ ही मैन सीवर लाइन व नालों को चिन्हित करते हुए उच्च गुणवत्ता के सीसीकैमरे लगाना सुनिश्चि करें, साथ ही सम्बन्धित अधिकारी उनकी मॉनिटरिंग भी करें। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी को तत्काल ठण्डी रोड पर दोनो ओर से कैमरे लगाने व शहर में गस्त बढ़ाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि नगर में निर्माण से सम्बन्धित जो भी वाहन प्रवेश करते हैं उन्हें निरन्तर चैंक करें व साम्रगी किस जगह जानी और किस व्यक्ति की है, उसकी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा को प्रतिदिन लेक की सफाई व्यवस्था के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर सचिव विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी राहुल साह, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी राहुल कुमार, अधिशासी अभियन्ता विपिन चौहान, खण्ड शिक्षा अधिकारी मान सिंह, छावनी परिषद् के कुंवर सिंह कबडोला, जिला आपदा प्रबन्धक अधिकारी शैलेश कुमार, जिला विकास पर्यटन अधिकारी ब्रिजेन्द्र पाण्डे, सहायक अभियन्ता लोनिवि प्रकाश चन्द्र उप्रती, महेन्द्र पाल काम्बोज, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोबाल आदि उपस्थित थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 07, 2026 261

नैनीताल के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी: व्यापार मंडल ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार

नैनीताल: नैनीताल व्यापार मंडल का बड़ा फैसला: कार्यकाल 6 माह बढ़ा, 10 जनवरी 2027 को होंगे चुनाव, कई नई समितियों का …
वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 162

वॉलीबॉल से फुटबॉल तक सक्रिय शैलेन्द्र बर्गली को भाजपा खेल प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी

नैनीताल: नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नैनीताल जनपद के भाजपा खेल प्रकोष्ठ …
हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश video thumbnail
VIDEO
धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 06, 2026 189

हरेला पखवाड़े का शुभारंभ: लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नैनीताल: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित “हरेला पखवाड़ा” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को पारंपरिक …
गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान दुर्घटना
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 164

गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान

नैनीताल: गहरी खाई में गिरा झारखंड का युवक, मल्लीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान …
भवाली में  सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 106

भवाली में सितंबर में होगा वाल्मीकि समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन, प्रांतीय बैठक में उठीं कई मांगें

नैनीताल: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने …
1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा  ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 138

1903 से चली आ रही परंपरा , 16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव

नैनीताल: 1903 से चली आ रही परंपरा का होगा भव्य आयोजन, 16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द …
रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 213

रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू

नैनीताल: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार; 10 युवतियां रेस्क्यू रामनगर। नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस …
कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 05, 2026 648

कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज, वरिष्ठ और युवा नेताओं ने ठोकी दावेदारी

नैनीताल: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी के …
नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 146

नैनीताल विधानसभा 2027: कांग्रेस में दावेदारी हुई तेज, वरिष्ठ नेता संजय कुमार ‘संजू’ ने भी ठोकी ताल

नैनीताल: नैनीताल। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो …
2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jul 04, 2026 197

2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की युवा दावेदारों में उभरता नाम मीमांसा आर्य

नैनीताल: नैनीताल की युवा कांग्रेस नेता मीमांसा आर्य 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावित दावेदारों में प्रमुख नाम के रूप …
Scroll to load more stories