नैनीताल-कालाढुंगी मार्ग में टेम्पो ट्रेवलर पलटा,१६ पर्यटक घायल
May 19, 2024
•
808 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल में रविवार को दिल्ली के पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गया। नैनीताल- कालाढूंगी मोटर मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर में दिल्ली के 16 पर्यटक सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद पर्यटकों को हल्द्वानी रेफर कर दिया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!