कुमाऊं में 12 अप्रैल से टैक्सी हड़ताल का ऐलान, नैनीताल में भेदभाव का आरोप
April 11, 2025
•
371 views
सामान्य
उत्तराखंड: कुमाऊं में 12 अप्रैल से टैक्सी हड़ताल का ऐलान, नैनीताल में भेदभाव का आरोप
कुमाऊं मंडल टैक्सी यूनियन ने 12 अप्रैल से टैक्सी संचालन बंद करने का फैसला लिया है। यूनियन का आरोप है कि निजी फिटनेस सेंटरों में मनमानी वसूली हो रही है और टैक्सी मालिकों का शोषण किया जा रहा है।
नैनीताल में टैक्सियों को अनावश्यक रूप से रोका जा रहा है, जबकि अन्य वाहन बेरोकटोक घूम रहे हैं। यूनियन ने लेक ब्रिज टोल टैक्स और पार्किंग शुल्क बढ़ाने का भी विरोध किया है।
हल्द्वानी में हुई बैठक में तय हुआ कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो कुमाऊं की 70 हजार टैक्सियां 12 अप्रैल से ठप कर दी जाएंगी। प्रशासन ने वार्ता का भरोसा दिलाया है
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!