टैक्सी चालक खाई में गिरा,पूलिस ने बचाई जान
March 15, 2023
•
420 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल। नशे की हालत में पेशाब करने गया एक टैक्सी चालक टूटा पहाड़ से बलियानाला की ओर जा गिरा। गनीमत यह रही की जिस जगह से गिरा करीब 40 फीट नीचे झाड़ियों में फंस गया जिससे इसकी जान बच गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराहन 12:30 बजे के लगभग टैक्सी चालक खुरपाताल निवासी मोहित कनवाल पुत्र बलवंत सिंह कनवाल वैगनआर कार संख्या यूके 04 टीए 8886 टूटा पहाड़ में ही गाड़ी खड़ी करता है। नशे की हालत में वह पेशाब करने नीचे उतरा तो वह टूटा पहाड़ से बलियानाला की ओर जा गिरा और झाड़ियों में फंस गया। सूचना मिलते ही चीता मोबाइल पुलिस हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा पहुंचे और उन्होंने तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें ऊपर निकाला और 108 के माध्यम से बीडी पांडे अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि टैक्सी चालक मोहित कनवाल सुरक्षित है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!