तल्लीताल टैक्सी मालिक समिति यूनियन के अध्यक्ष बने रमेश चंद्र जोशी
July 13, 2024
•
294 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल : तल्लीताल टैक्सी मालिक समिति यूनियन के चुनाव शुक्रवार को सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए, जिसमें रमेश चन्द्र जोशी को अध्यक्ष और सुनील दत्त जोशी को निर्विरोध कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। वहीं गोविंद सिंह पंवार को महासचिव और अमर सिंह मेहरा को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। उसके बाद चुने गए प्रतिनिधियों ने शपथ ली। रमेश चन्द्र जोशी ने कहा कि टैक्सी यूनियन का लक्ष्य सभी टैक्सी चालकों को समान रूप से कार्य प्रदान करना है और टैक्सी चालकों के अधिकार की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि टैक्सी यूनियन बनाने का उद्देश्य टैक्सी भाड़े में एकरूपता लाना है। इस दौरान ललित मोहन जोशी, गणेश जोशी, महेश आर्य, रमेश आर्य, जितेंद्र, दिनेश दानू, भूपेन्द्र दानू आदि मौजूद रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!