आपदा, राहत के कार्य प्राथमिकता से ले,सभी अधिकारी अलर्ट मोड़ पर रहे : मुख्यमंत्री

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 09, 2024 506 views
आपदा, राहत के कार्य प्राथमिकता से ले,सभी अधिकारी अलर्ट मोड़ पर रहे : मुख्यमंत्री पर्यटन
उत्तराखंड: सीएम ने गौला नदी से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए भू कटाव का निरीक्षण करते हुए कहा कि गौला नदी में तेजी से बहाव होने के कारण कटाव हुआ है। फौरी राहत के तौर पर सिंचाई विभाग को गौला नदी के 500 मीटर भाग में चैनलाइजेशन, वायर क्रेट और सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए शीघ्र ही धनराशि भी जारी कर दी जाएगी जिससे ससमय तत्कालिक कार्यों के माध्यम से स्टेडियम का बचाव किया जा सके। डीएम वंदना सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा दीर्घालिक कार्यों कि पूर्व में 200 मीटर के भू कटाव से रोकथाम की 260 लाख लागत की डीपीआर शासन को भेजी गई है जो की स्वीकृति के चरण पर है। विभाग द्वारा टेंडर भी कर लिया गया है। किंतु इसी बीच अब लगभग कुल 600 मीटर का भू कटाव हो गया। अतिरिक्त 400 मीटर भाग की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। और डीपीआर का फॉलो अप लेने के लिए डीएम को निर्देशित किया। सीएम ने राज्य में हो रहे निर्माण कार्यों में ड्रेनेज प्लान/ निकासी योजना पर जोर देते हुए कहा कि सभी निर्माणदाई संस्था सुनिश्चित करें कि सुनियोजित विकास के नाम पर हो रहे निर्माण से किसी अन्य भौगोलिक, प्राकृतिक संरचना को कोई खतरा न हो, इसके लिए निकासी योजना को प्राथमिकता देते हुए योजना इंप्लीमेंट की जाए। सीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी आपदा को रोका नहीं जा सकता किंतु इसके होने वाले प्रभावों को न्यून करना हम सबका दायित्व है। इसके लिए सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में निगरानी बनाएं रखे और निरंतर मॉनिटरिंग करें। किसी भी क्षेत्र से सूचना प्राप्त होते ही तत्काल टीम को भेजकर यथासंभव राहत बचाव कार्य शुरू करे। इस प्रकार का मेकेनिज्म हो कि प्रभावितों को मौके पर ही राहत सामग्री और राशि दी जाए। आवश्यकता पड़ने पर राहत शिविरों को संचालन हो इसके लिए स्थानों को चिन्हित कर लिया जाए। हमारा प्रयास रहेगा की यथा शीघ्र आम जन के जीवन को सामान्य किया जाए। सीएम ने कहा कि गौलापार स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल का आयोजन और समापन किया जाना है। यह राज्य के लिए स्वर्णिम अवसर भी है। इससे यहां की खेल प्रतिभाओं को पहचान के साथ ही एक्सपोजर भी मिलेगा। निरीक्षण के दौरान एस एस पी पी एन मीणा, जिलाध्यक्ष  प्रताप बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर, विधायक डा  मोहन सिंह बिष्ट, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एस डी एम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, ईई  सिंचाई बी सी नैनवाल, पी एम ए डी बी कुलदीप सिंह, राज्य मंत्री दिनेश आर्य, विधायक प्रतिनिधि विकास भगत सहित अन्य मौजूद थे।
आपदा, राहत के कार्य प्राथमिकता से ले,सभी अधिकारी अलर्ट मोड़ पर रहे : मुख्यमंत्री body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 36

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories