बजून में पेड़ और पहाड़ काटकर बन रहे रिसोर्ट का कमीश्नर द्वारा निरीक्षण,फ़ॉरेस्टर पर कार्यवाही को कहा

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
April 24, 2024 848 views
बजून में पेड़ और पहाड़ काटकर बन रहे रिसोर्ट का कमीश्नर द्वारा निरीक्षण,फ़ॉरेस्टर पर कार्यवाही को कहा सामान्य
उत्तराखंड: बजून ग्रामीणों द्वारा शिकायत के बाद बजून के घिंघारी तोक में एक रेस्टोरेंट का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके द्वारा बड़े पैमाने पर पेड़ और पहाड़ काटकर इसी सामग्री से रिसोर्ट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि रिजॉर्ट स्वामी द्वारा वन विभाग व ग्रामीणों की जंगल आने जाने वाली पगडंडी को नष्ट कर नए मार्ग का निर्माण किया गया है। आयुक्त दीपक रावत ने ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लिया और क्षेत्र का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पाया कि रेस्टोरेंट स्वामी धर्मेंद्र सिंह मेहरा द्वारा बड़े पैमाने पर चीड़ और बांज के वृक्ष काटे गए हैं, इसके साथ ही उनके द्वारा पहाड़ काटकर अवैध खनन का कार्य भी किया गया है। रेस्टोरेंट में हिरण के अवशेष, आरा मशीन, पत्थर, बजरी और काटे गए पेड़ों के गिल्टे भी मिले। आयुक्त दीपक रावत ने उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार को खनन की खरीद की जांच करने के निर्देश दिए और वन विभाग नैनीताल एसडीओ राजकुमार को निर्देश दिए कि रेस्टोरेंट में पाए गए सभी पेड़ों की जांच कर लें और यह कहां से खरीदे गए इसका भी पता करें। दीपक रावत ने बजून क्षेत्र के फॉरेस्टर मनोज बुडलाकोटी के खिलाफ समय से अपने उच्च अधिकारियों को सूचित न करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की निर्देश दिए। एसडीओ वन विभाग नैनीताल और फॉरेस्टर बजून को संबंधित के खिलाफ की गई कार्रवाई के दस्तावेजों को लेकर तत्काल हाजिर होने के निर्देश दिए। कुमाऊं आयुक्त ने उप जिलाधिकारी, नैनीताल और एसडीओ वन विभाग नैनीताल को होटल स्वामी धर्मेंद्र सिंह मेहरा द्वारा किए गए सभी आपराधिक मामलों का संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की निर्देश दिए। दीपक रावत ने कहा उत्तराखंड अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां ऐसे पर्यटकों या निवेशकों की आवश्यकता नहीं है, जो उत्तराखंड की धरोहर को निजी स्वार्थ के लिए नुकसान पहुंचाएं। पर्यटन विभाग भी ऐसे निवेशकों पर निगरानी रखें और अनुचित कार्य करने पर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें। दीपक रावत ने होटल स्वामी के मैनेजर को एक सप्ताह के भीतर पुरानी पगडंडी (बटिया) को पुराने स्वरूप में करने की निर्देश दिया और एसडीओ वन विभाग व फॉरेस्टर बजून को होटल स्वामी द्वारा बनाए गए रास्ते को पूर्ण रूप से नष्ट करने के निर्देश दिए इसके साथ ही बनाए गए नए रास्ते में वृक्षारोपण करने के लिए कहा और यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार पुनरावृति न हो। इस दौरान बजून ग्रामीणों सहित उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, एसई जल संस्थान विपिन चौहान, एसडीओ वन विभाग नैनीताल राजकुमार, संबंधित क्षेत्र के कानूनगो और पटवारी आदि अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बजून में पेड़ और पहाड़ काटकर बन रहे रिसोर्ट का कमीश्नर द्वारा निरीक्षण,फ़ॉरेस्टर पर कार्यवाही को कहा body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 36

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 50

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories