सोमवार से शुरू होगी सुशीला तिवारी अस्पताल में ओपीडी
October 31, 2020
•
770 views
जनहित
उत्तराखंड: सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में सोमवार 2 नवंबर से ओपीडी शुरू हो जाएगी। मार्च से कोरोना के मामले आने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल बना दिया था। इसके बाद अन्य विभागों की ओपीडी बंद हो गई थी। अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष राणा ने बताया कि 2 नवंबर से ओपीडी शुरू करने के आदेश दे दिए गए डॉ. सयाना ने बताया कि मेडिसन, बाल रोग, त्वचा विभाग, और सायकेट्री से इसकी शुरुआत होगी। मरीजों को भर्ती अभी नहीं किया जाएगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सीपी देशों का कहना है शासन के आदेशों के अनुरूप काम किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर जो अभी तक बेस हॉस्पिटल में सेवाएं दे रहे थे उन डॉक्टरों को वापस बुलाया जाएगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!