प्रोफ़ेसर ओ.पी.एस नेगी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा,छात्र नेता हरीश राणा ने दी शुभकामनाएँ
July 21, 2022
•
375 views
मौसम
उत्तराखंड: महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा आ उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के कुलपति की नियुक्ति की गई। छात्र नेता हरीश राणा ने बताया कि प्रोफेसर नेगी के कार्यकाल में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने आपदा के इस भयावह दौर में भी छात्रों की सारी परेशानियों का समाधान किया।
प्रोफेसर ओ.पी.एस. नेगी के सफल कार्यकाल को देखते हुए कुलपति के रूप में पुनः एक कार्यकाल और मिलने पर छात्र नेता हरीश राणा, अरविंद पड़ियार, सभासद मनोज जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष महेश महर, मोहित रौतेला, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एमबीपीजी कुलदीप कुल्याल, शुभम कुमार ने शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व प्रोफेसर नेगी कुमाऊं विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष रहे हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!