नैनीताल में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण पर रोक
April 18, 2025
•
230 views
सामान्य
उत्तराखंड: , नैनीताल में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण पर रोक
नैनीताल की सड़कों पर ट्रैफिक बोझ बढ़ने को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। मल्लीताल में बन रही मल्टीस्टोरी पार्किंग के निर्माण पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। कोर्ट ने कहा कि नैनीताल की सड़कें भारी ट्रैफिक झेलने में सक्षम नहीं हैं।
आईआईएम काशीपुर से ट्रैफिक नियंत्रण के सुझाव मांगे गए हैं। कोर्ट ने विश्वविद्यालय और निजी भूमि का अस्थायी पार्किंग के रूप में उपयोग करने का निर्देश दिया है। साथ ही रानीबाग से शटल सेवा व रोपवे जैसे विकल्पों पर भी विचार करने को कहा है।
5.25 करोड़ की लागत से बन रही पार्किंग में सिर्फ 15-20 गाड़ियों की जगह बढ़ेगी, जिसे कोर्ट ने पैसे की बर्बादी बताया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!