राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नैनीताल ताइक्वांडो क्लब का दबदबा, 18 पदक जीते

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 18, 2025 798 views
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नैनीताल ताइक्वांडो क्लब का दबदबा, 18 पदक जीते जनहित
उत्तराखंड: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नैनीताल ताइक्वांडो क्लब का दबदबा, 18 पदकों के साथ चमके हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 में नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में क्लब के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और अनुशासन के दम पर सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में आदीश्री कार्की, लक्ष्य अधिकारी और अहान शर्मा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीते। वहीं, विशाखा राजपूत, दीपिका, देशना मिश्रा, श्रेया रौतेला, सिद्धार्थ सिंह और प्रियांशु आर्या ने रजत पदक (सिल्वर) अपने नाम किए। कृतज्ञ धामी, सागर अधिकारी, आरव शर्मा, याचना टम्टा, प्रियांशी टम्टा, दीपा गिरी, तथास्तु, अनहद सिद्धू और प्रकाश ने कांस्य पदक (ब्रॉन्ज) जीतकर क्लब की झोली में पदकों की भरमार कर दी। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों से आए लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की ओर से खिलाड़ियों को बालक वर्ग के कोच श्री विनोद कुमार वैद्य तथा महिला कोच कुमारी भूमिका बनवाल का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए क्लब के खिलाड़ियों और कोचों को सांसद प्रतिनिधि एवं क्लब संरक्षक श्री गोपाल सिंह रावत, अध्यक्ष श्री विश्वकेतु वैद्य, नैनीताल छावनी परिषद के सीईओ श्री वरुण कुमार (आईडीईएस), तथा नैनीताल जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव श्री सुनील सिंह समेत कई गणमान्यजनों ने बधाई दी। वरिष्ठ खिलाड़ियों योगेंद्र, विभोर भट्ट, समीर कुमार, आशा, प्रेम सिंह, खुशी और गूंजा बिष्ट ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, अभिभावकों और जिले के खेल प्रेमियों ने भी सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 39

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 51

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 91

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 185

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 221

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 217

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 272

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 252

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories