राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता नैनीताल में प्रारंभ

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
November 28, 2022 600 views
राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता नैनीताल में प्रारंभ जनहित
उत्तराखंड: राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक सांस्कृतिक एवं साहित्य प्रतियोगिता 2022 का उद्घाटन आज आर्यमन विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट आफ लर्निंग हल्द्वानी में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी राजेंद्र सिंह रावत तथा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया रही। मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा समस्त 13 जनपदों के एथलीट एवं एवं टीम प्रभारियों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया । पिछले वर्ष के चैंपियन चमोली के धावक आदित्य ने मशाल प्रज्वलित की। *प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से खेल आयोजन में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभाग प्रतिबद्ध है ।* मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी राजेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि, जो भी खेलो मन लगाकर खेलो, पढ़ाई भी बहुत जरूरी है। आप अपना बेस्ट देने के लिए हिस्सा ले रहे हैं जो जीत जाए उसे बधाई,जो नहीं जीतता,आगे प्रैक्टिस करता रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया ने कहा कि,नौकरी में खेलों के लिए भी विशेष प्रावधान है, इसीलिए खिलाड़ी खेलों में भी अपना नाम रोशन करें। *कार्यक्रम संयोजक एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल के एस रावत ने खिलाड़ी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अतिथियों का स्वागत व्यक्त किया।* डीईओ माध्यमिक गोपाल स्वरूप भारद्वाज ने आगामी तीन दिवसों हेतु समस्त एथलीटों को स्वस्थ एवं प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। अंडर-19 बालक लंबी कूद में हरिद्वार के दीपेश चौधरी ने प्रथम स्थान,उधम सिंह नगर के अनुभव गिरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । अंडर-19 में 3000 मीटर दौड़ में टिहरी गढ़वाल के धीरज ने प्रथम स्थान, चमोली के रोहित राणा द्वितीय तथा स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के आदर्श यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में उत्तरकाशी के हर्ष मोहन के द्वारा प्रथम स्थान तथा बागेश्वर के करन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ में प्रियांशु कुमार देहरादून ने प्रथम स्थान, उधम सिंह नगर के सोलित कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग में 3000 मीटर में प्रियांशु कुमार देहरादून ने प्रथम स्थान, उधम सिंह नगर के सौरभ रावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में नैनीताल के साहिल कुमार ने प्रथम स्थान तथा हरिद्वार के प्रणव चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में देहरादून के मोहम्मद साहिल सलमानी ने प्रथम स्थान, उधम सिंह नगर के प्रवीण पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में चक्का फेंक के अंतर्गत नैनीताल की दीक्षा रावत ने प्रथम स्थान तथा उधम सिंह नगर की रोशनी राणा ने द्वितीय स्थान, पौड़ी की नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग 100 मीटर में नैनीताल की भारती गिरी प्रथम स्थान पर ,टिहरी की मीनाक्षी द्वितीय स्थान पर रही। मार्च पास्ट के प्रदर्शन में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर जनपद नैनीताल, द्वितीय स्थान पर चमोली तथा तृतीय स्थान पर चंपावत रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के सीओ नैनीताल भूपेंद्र सिंह धौनी ने बच्चों को सुरक्षित रूप से वाहन चलाने के नियमों के बारे में विस्तार से बताया । जीजीआईसी हल्द्वानी, ललित महिला इंटर कॉलेज हल्द्वानी, खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज हल्द्वानी की बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी । जीआईसी सुंदरखाल की बालिकाओं के द्वारा योगाभ्यास की विभिन्न मुद्राओं को सुंदर ढंग से सभी अतिथियों के सामने प्रदर्शित किया। मंच संचालन हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे, मीना पलियाल, सीबीएस कन्याल ने संयुक्त रूप से किया । कार्यक्रम में सीईओ उधम सिंह नगर रमेश चंद्र आर्य,डीईओ माध्यमिक नैनीताल गोपाल सौरभ भारद्वाज तथा पिथौरागढ़ हवलदार प्रसाद, बीईओ हल्द्वानी हरेंद्र मिश्र, धारी अंशुल बिष्ट, रामगढ़ गीतिका जोशी उपस्थित रहे तथा जिला खेल समन्वयक नैनीताल संजय वर्मा, राहुल पवार,पूरन सिंह नयाल, मनीष पवार ने विशेष सहयोग किया ।
राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता नैनीताल में प्रारंभ body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 40

सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम

नैनीताल: सेंट जॉन्स विद्यालय में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय नैनीताल …
17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 54

17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित

नैनीताल: 17 मई को होगा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी का चुनाव, कार्यक्रम घोषित नैनीताल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के आगामी …
मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 58

मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम

नैनीताल: मदर्स डे पर 20 संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान, 10 मई को कार्यक्रम नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल …
नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 09, 2026 52

नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

नैनीताल: नैनीताल झील में सीवर गिरने पर सख्ती, आयुक्त दीपक रावत ने दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश नैनीताल झील में सीवर …
सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी  चुनाव बहिष्कार की धमकी राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 16, 2026 92

सड़क नहीं तो वोट नहीं: गहलना-जमीरा के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

नैनीताल: भीमताल ब्लॉक के खुर्पाताल क्षेत्र के गहलना, जमीरा और सिल्मोडिया गांवों के ग्रामीण कई वर्षों से मंगोली से सिल्मोडिया होते …
कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 15, 2026 186

कविता त्रिपाठी बनीं लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष

नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख …
फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम मनोरंजन
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 14, 2026 222

फागोत्सव की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में डॉ. मोहित सनवाल प्रथम

नैनीताल: श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित तथा दी कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रायोजन में चल रहे 30वें …
ईरान-इजरायल तनाव के बीच  प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 09, 2026 218

ईरान-इजरायल तनाव के बीच प्रशासन सतर्क, प्रवासियों का जुटाया जा रहा ब्योरा

नैनीताल: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। …
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को विचार
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 273

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च को

नैनीताल: भारत रत्न Pandit Govind Ballabh Pant की 65वीं पुण्यतिथि 7 मार्च 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोगों …
खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Mar 06, 2026 253

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नैनीताल: खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी हल्द्वानी, 06 मार्च 2026 (सूवि)। खाड़ी देशों में …
Scroll to load more stories