नैनीताल डीएसए ग्राउंड में हुए राज्य स्थापना दिवस पर अनेक कार्यक्रम
November 09, 2021
•
694 views
पर्यटन
उत्तराखंड: उत्तराखंड के 22वें राज्य स्थापना दिवस पर आज नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । सुबह 7:00 बजे से मैराथन रेस का आयोजन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रेस बारापत्थर से रूसी बाईपास होते हुए पंत पार्क पर समाप्त हुई । इसके बाद महात्मा गांधी, डॉ. भीम राव अंबेडकर, गोविंद बल्लभ पंत एवं शहीद मेजर राजेश सिंह अधिकारियों की मूर्तियों में माल्यार्पण किया गया। नैनीताल झील में नौकाओं की रेस का आयोजन भी किया गया। इसके अतिरिक्त नावों की रैली भी निकाली गई इसके अतिरिक्त बास्केटबॉल कोर्ट में फूड फेस्टिवल का आयोजन भी किया गया। इसमें मुख्य रूप से कुमाऊँ मंडल विकास निगम, गढ़वाल मंडल विकास निगम, अनुपम रेस्टोरेंट, होटल मनु महारानी ने अपने स्टाल लगाकर अनेक प्रकार के व्यंजनों व्यंजनों का स्वाद चखाया। इसके अतिरिक्त डीएसए ग्राउंड में जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी, भिटौली स्वयं सहायता समूह, रेशम विकास विभाग, जिला विधिक विकास प्राधिकरण, शीतल सहायता समूह, जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी, आयुष विभाग, पशुपालन विभाग के अलावा आंचल दूध ने भी अपने स्टाल लगाकर अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!