नैनीताल:राज्य स्थापना दिवस पर डीएसए मैदान में आयोजित होगें रंगारंग कार्यक्रम

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
November 01, 2022 400 views
नैनीताल:राज्य  स्थापना दिवस पर डीएसए मैदान में आयोजित होगें रंगारंग कार्यक्रम जनहित
उत्तराखंड: - विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 22वें वर्षगॉठ जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनायी जायेगी। जिला प्रशासन ने आयाजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा को निर्धारित करने के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में तय हुआ कि 07 से 10 नवम्बर तक जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्बों के माध्यम से प्रकाशमान किया जाएगा। यह रोशनी सायं सात बजे से रात्रि 11 बजे के मध्य ही की जायेगी। श्री गर्ब्याल ने बताया कि 09 नवम्बर को प्रातः 07 बजे से मैराथन दौड़ व प्रातः 9 बजे जू रोड स्थित शहीद पार्क में माल्यापर्ण एवं श्रद्धासुमन कार्यक्रम होगा। इसके उपरान्त प्रातः 10 बजे से डीएसए मैदान में विकास प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी तथा मुख्य मंच पर सूचना, गीत नाट्य प्रभाग के कलाकार मनमोहक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। डीएसए मैदान मल्लीताल फ्लेट्स में डेयरी, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, उरेडा, ग्राम्य विकास, सहकारिता, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, रेशम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन आदि महकमों द्वारा मेले में स्टॉल लगाकर जानकारी दी जायेगी। इस अवसर पर जनपद के राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मल्लीताल डीएसए मैदान में फूड फेस्टिवल का आयोजन कुमाऊँ मण्डल विकास निगम नैनीताल द्वारा किया जायेगा। जिसमंे पहाड़ के विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाये जायेगें। श्री गर्ब्याल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि 07 नवम्बर को जनपद के सभी विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ-साथ रैली के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनजागरूक अभियान चलाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 08 नवम्बर को जनपद के समस्त विद्यालयों, सरकारी महकमों व नगर पालिका, नगर पंचायत व नगर निगमो के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक से पूर्व जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलाई। बैठक में अपर जिला अधिकारी शिवचरण द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी, कलैक्ट्रेट प्रभारी योगेश सिंह मेहरा, उपजिलाधिकारी राहुल साह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी ब्रिजेन्द्र पाण्डे, होटल एशोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विज सिंह बिष्ट, महासचिव वेद साह, जिला विकास प्राधिकरण एई सीएम साह, लोनिवि प्रकाश चन्द्र उप्रेती, डीएसओ मनोज कुमार डोभाल, 05 यूके नेवल एनसीसी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 188

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 27

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 62

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 71

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 38

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 14

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 120

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 137

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 135

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 145

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories