पिथौरागढ में आयोजित स्टेट बाक्सिंग प्रतियोगिता में नैनीताल की छात्राओं ने जीते पदक
October 28, 2023
•
678 views
पौराणिक कथाएं
उत्तराखंड: 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर पिथौरागढ़ में खेली गई स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने नैनीताल का परचम लहराया । प्रतियोगिता में मोहनलाल साह बालिका विद्या मंदिर नैनीताल की बॉक्सर हिमानी ने 44 से 46 किलोग्राम में सिल्वर मेडल एवं आकांक्षाओं आर्या ने 46 48 में कांस्य पदक और अंकिता गढ़िया ने 51 से 54 किलोग्राम भार में कांस्य पदक प्राप्त किया ।विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री नीति व्यास , खेल शिक्षिका श्रीमती पुष्पा दर्मवाल ,विद्यालय के प्रबंधक विनय शाह और समस्त विद्यालय परिवार और खेल प्रेमियों ने इन सभी बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की कामना की की है
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!