नवरात्र के प्रथम दिन केदारनाथ में पड़ी बर्फ
October 15, 2023
•
707 views
मनोरंजन
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में भक्तों का तांता लगा है। भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने जो पहुंच रहा है उसे अब बर्फबारी भी देखने को मिलेगी आज 15 अक्टूबर नवरात्र के पहले दिन इस सीजन की पहली बर्फबारी केदारनाथ में हुई है।
विगत 25 अप्रैल को कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ धाम में भक्तों का तांता लगा हुआ था। आज नवरात्र के पहले दिन केदारनाथ धाम में बर्फ के फाहे पड़े हैं। मौसम पिछले कई दिनों से यहां खराब हो रहा था और आज से बर्फबारी भी शुरू हो गई है बर्फबारी के बीच श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बर्फबारी से मौसम पूरे प्रदेश में ठंड बड़ने की उम्मीद बनी है
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!