आज से बंद होगी सिंगल यूज़ प्लास्टिक

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 01, 2022 545 views
आज से बंद होगी सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामान्य
उत्तराखंड: केंद्र सरकार ने 2022 तक एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं को समाप्त करने के लिए दिए गए स्पष्ट आह्वान के अनुरूप, भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 12 अगस्त 2021 को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन नियम, 2021 को अधिसूचित किया। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को आगे बढ़ाते हुए, देश द्वारा कूड़े एवं अप्रबंधित प्लास्टिक कचरे से होने वाले प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने एक निर्णायक कदम उठाया है। जिसके तहत देश भर में आज यानी 1 जुलाई से चिन्हित एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं, जिनकी उपयोगिता कम और प्रदूषण क्षमता अधिक है, के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। भारत सरकार ने कूड़े-करकट वाले सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची में ये वस्तुएं शामिल हैं – प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, सजावट के लिए पॉलीस्टाइनिन (थर्मोकोल), प्लास्टिक की प्लेट, कप, गिलास, कटलरी, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, मिठाई के डिब्बों को रैप या पैक करने वाली फिल्म, निमंत्रण कार्ड, सिगरेट के पैकेट, 100 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक या पीवीसी बैनर व स्टिकर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन नियम 2021 के अंतर्गत 30 सितंबर 2021 से 75 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग के निर्माण, आयात, संग्रहण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है और 31 दिसंबर, 2022 से 120 माइक्रोन मोटाई से कम वाले इस सामान पर। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 16 फरवरी, 2022 को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन नियम, 2022 के रूप में प्लास्टिक पैकेजिंग पर विस्तारित उत्पादकों की जिम्मेदारी पर दिशा निर्देशों को भी अधिसूचित किया है। विस्तारित उत्पादक जिम्मेदारी (ईपीआर) दरअसल उत्पाद के जीवन के अंत तक उसके पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर प्रबंधन के लिए एक उत्पादक की जिम्मेदारी होती है। ये दिशा निर्देश प्लास्टिक पैकेजिंग कचरे की सर्कुलर अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, प्लास्टिक पैकेजिंग के नए विकल्पों के विकास को बढ़ावा देने और कारोबारों द्वारा टिकाऊ प्लास्टिक पैकेजिंग की ओर बढ़ने के लिए आगे के कदम प्रदान करने की रूपरेखा मुहैया कराएंगे। भारत सरकार ने नवाचार को बढ़ावा देने और पूरे देश में त्वरित पहुँच और विकल्पों की उपलब्धता के लिए एक इकोसिस्टम प्रदान करने के लिए भी कदम उठाए हैं। जिसके तहत आज शुक्रवार से चिन्हित एसयूपी वस्तुओं पर प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किये जायेंगे तथा प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक के अवैध निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री एवं उपयोग की निगरानी के लिए विशेष प्रवर्तन दल गठित किये जायेंगे। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को किसी भी प्रतिबंधित एकल उपयोग वाली प्लास्टिक की वस्तुओं के अंतर-राज्य परिवहन को रोकने के लिए सीमा जांच केंद्र स्थापित करने के लिए कहा गया है। सीपीसीबी शिकायत निवारण ऐप, नागरिकों को प्लास्टिक की बुराई से निपटने में मदद के लिए सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया है। जनता तक व्यापक पहुंच बनाने के लिए प्रकृति नाम के शुभंकर की भी 5 अप्रैल को शुरुआत की गई। सरकार एकल इस्तेमाल प्लास्टिक को समाप्त करने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न उपाय कर रही है। जागरूकता अभियान में उद्यमियों और स्टार्ट अप्स, उद्योग, केंद्रीय, राज्य और स्थानीय सरकारों नियामक निकायों, विशेषज्ञों, नागरिक संगठनों, अनुसंधान एवं विकास और अकादमिक संस्थानों को एकजुट किया गया है।
आज से बंद होगी सिंगल यूज़ प्लास्टिक body image
Share this article:
Facebook WhatsApp

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 182

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल नैनीताल। जू रोड स्थित गौरी होटल …
जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 26

जू रोड पर देर रात भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, मारपीट का वीडियो वायरल

नैनीताल: जू रोड स्थित होटल के समीप रविवार देर रात वाहन आगे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते …
मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 60

मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा

नैनीताल: मल्लीताल में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान, 20 से अधिक भिक्षुकों को शहर से बाहर भेजा नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच …
बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 23, 2026 70

बिड़ला रोड पर युवक से हाथापाई, बाइक सवारों पर मारपीट का आरोप

नैनीताल: नैनीताल। नगर की बिड़ला रोड पर रविवार देर शाम एक युवक के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 37

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 11

सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में

नैनीताल: सेमीफाइनल में रोमांच का चरम, साहबाद XI और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली पहुंचे फाइनल में पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ …
कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति राज्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 119

कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति

नैनीताल: कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति एक ही संपत्ति की कई रजिस्ट्रियों पर अधिकारियों …
फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 22, 2026 136

फांसी गधेरे में सीवर अपडेट का वीडियो बनाने पर जेई से हुई नोकझोंक, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल

नैनीताल: नैनीताल। फांसी गधेरे में सीवर समस्या के समाधान कार्य का वीडियो बना रहे माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के …
100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल खेल
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 134

100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले कल

नैनीताल: 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता-2026 के लीग मुकाबलों में शनिवार को खेले गए पहले मैच में श्याम लाल …
रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Jun 21, 2026 144

रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

नैनीताल: रूसी बाइपास विवाद ने लिया कानूनी मोड़, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज नैनीताल। रूसी बाइपास क्षेत्र में दुकान संचालक और …
Scroll to load more stories